फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Promoted center head teachers should get financial benefits: Rakesh

पदोन्नत केंद्र मुख्य शिक्षकों को मिलें वित्तीय लाभ : राकेश

Thu, 23 Jan 2025 07:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
Promoted center head teachers should get financial benefits: Rakesh
बोले- पहले की भांति हो न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम सर्वे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला ऊना के अध्यक्ष राकेश चंद्र शर्मा ने कहा कि उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोमलाल धीमान के माध्यम से शिक्षकों की समस्याओं के बारे में निदेशक प्रारंभिक शिक्षा हिमाचल प्रदेश को ज्ञापन भेजा। इन मुद्दों को उपनिदेशक के समक्ष भी रखा गया। प्राथमिक शिक्षक पिछले दो वर्षों से न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम सर्वे कर रहे हैं। सर्वे में प्राथमिक शिक्षकों की ही ड्यूटी लगा दी गई है। पहले प्राथमिक विद्यालयों व अन्य उच्चतर विद्यालयों के अध्यापक जो प्रारंभिक विभाग के अंतर्गत आते हैं, वे भी मिलकर इस कार्य को बखूबी से निभा रहे थे। यह सर्वे 2022-23 से प्रारंभ हुआ और 2026-2027 को समाप्त होगा। अब तीसरी बार यह सर्वे हो रहा है। प्राथमिक शिक्षक संघ विभाग से पुरजोर मांग करता है कि सर्वे को पहले की भांति करने के आदेश दिए जाएं। प्राथमिक शिक्षक जो केंद्र मुख्य शिक्षक के पद पर पदोन्नत हो रहे हैं। उन्हें वित्तीय लाभ शीघ्र देने, वरिष्ठता सूची केंद्र मुख्य शिक्षक, मुख्य शिक्षक, जेबीटी अध्यापकों की पूर्ण रूप से ऑनलाइन जारी करने, जेबीटी अध्यापकों व मुख्य शिक्षकों की पदोन्नति के लिए डीपीसी शीघ्र करने, इसके साथ दिव्यांग वर्ग से संबंध रखने वाले अध्यापकों की पदोन्नति भी वर्ष 2016 से न्यायालय के निर्देश अनुसार शीघ्र करने के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष राकेश चंद्र शर्मा, महासचिव सत्येंद्र मिनहास, कोषाध्यक्ष जगमोहन मनकोटिया, वरिष्ठ उपप्रधान हरमीक सिंह, खण्ड अध्यक्ष जगदेव सिंह,कुलदीप कांग, सुनीता शर्मा, कपिल शर्मा, विजय शर्मा, वरिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed