{"_id":"691736604fe1d8f76905fc95","slug":"promising-students-were-honored-their-colorful-presentations-captivated-the-audience-una-news-c-93-1-una1002-172068-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: होनहार विद्यार्थियों को किया सम्मानित, रंगारंग प्रस्तुतियों से मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: होनहार विद्यार्थियों को किया सम्मानित, रंगारंग प्रस्तुतियों से मोहा मन
विज्ञापन
दौलतपुर स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह की रही धूम
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दौलतपुर चौक में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह के मुख्यातिथि गगरेट के विधायक राकेश कालिया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य वासुदेव ठाकुर ने की। प्रधानाचार्य वासुदेव ठाकुर व स्टाफ सदस्यों ने मुख्य अतिथि का स्वागत शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। प्रधानाचार्य ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की उपलब्धियों से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि विद्यालय ने शैक्षणिक, खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नाटी, हरियाणवी नृत्य, पंजाबी गिद्धा, भंगड़ा, राजस्थानी नृत्य और नाटिका ऑपरेशन सिंदूर पर कोरियोग्राफी जैसे शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों के जोश और प्रतिभा की सभी ने सराहना की। मुख्य अतिथि राकेश कालिया ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन की दिशा तय करती है। इसलिए विद्यार्थी बुरी संगत का त्याग कर कड़ी मेहनत करें।
इन विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि विधायक राकेश कालिया ने छठी कक्षा की कनिका, नकश डढवाल व अर्णव ठाकुर, 7वीं कक्षा की दिव्यांश कतनावर, प्रियांशी व गुरुवाणी वशिष्ठ, 8वीं कक्षा की सिमरन, रितिका ठाकुर व अनुष्का, 9वीं कक्षा के मुहम्मद अफजल, सिया जसवाल व सुनील कुमार, 10वीं कक्षा की पल्लवी वशिष्ठ, पंकज ठाकुर व शीमा प्रवीण, जमा एक आर्ट्स कक्षा की कंगना, महक व अंशिका, जमा एक कामर्स कक्षा की ईशा, काजल व पियूष ठाकुर, जमा एक विज्ञान की पल्लवी, शुभयानी ठाकुर व नावेद, जमा दो आर्ट्स कक्षा की इशिता शर्मा, मान्या शर्मा व कनिश शर्मा, जमा दो कामर्स के माधव वैध, मुस्कान व कंचन, जमा दो विज्ञान के कार्तिक जसवाल, प्रकृति शर्मा व वंश जसवाल को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।