फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Promising students rejoice after receiving honour from the Deputy Chief Minister

Una News: उपमुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाकर चहके होनहार

Sun, 15 Mar 2026 04:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 04:37 AM IST
विज्ञापन
Promising students rejoice after receiving honour from the Deputy Chief Minister
प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री डिग्री कॉलेज हरोली के समारोह में की शिरकत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पंडोगा (ऊना)। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना भी अत्यंत आवश्यक है। यह बात उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय डिग्री कॉलेज हरोली के पांचवें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने कॉलेज के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया।
उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि विद्यार्थियों को समय-समय पर मंदिरों सहित अन्य ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण करवाया जाए, जिससे उन्हें अपनी सांस्कृतिक जड़ों को समझने का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हरोली हलके के विद्यार्थियों ने हरोली में स्थापित शैक्षणिक संस्थानों से शिक्षा प्राप्त करके नए कीर्तिमान स्थापित किए और राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि बढ़ेडा से नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करने वाली कई बेटियां देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में सेवाएं दे रही हैं। वहीं, कानून की पढ़ाई करने वाले युवा आज न्यायाधीश और अधिवक्ता बनकर हरोली का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।
विज्ञापन

हरोली कॉलेज में लाइब्रेरी के लिए 12 लाख की घोषणा
उपमुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए प्रोत्साहन स्वरूप 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। वहीं, हरोली कॉलेज में लाइब्रेरी के लिए 12 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा और अशोक ठाकुर, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, प्रिंसिपल प्रो. राजिंद्र कुमार, हरोली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के चेयरमैन राकेश कौशल, संदीप अग्निहोत्री, हरोली की पूर्व प्रधान रमन कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed