{"_id":"6adcb02a91d75d0f120b4d9f","slug":"projects-of-two-girl-students-of-amb-selected-at-the-state-level-una-news-c-93-1-una1002-211139-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंब की दो छात्राओं के प्रोजेक्ट राज्य स्तर पर चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंब की दो छात्राओं के प्रोजेक्ट राज्य स्तर पर चयनित
Sun, 25 Oct 2026 06:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 25 Oct 2026 06:47 AM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए चयनित अंब स्कूल की छात्राएं।स्रोत :स्कूल
हाथ धोने के बाद व्यर्थ बहने वाले पानी के पुनर्चक्रण पर किया शोध
अनन्या और समृद्धी ने जिला स्तर पर दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। राजकीय कन्या माध्यमिक पाठशाला अंब की सातवीं कक्षा की छात्राओं अनन्या सोनी और समृद्धी शर्मा के वैज्ञानिक प्रोजेक्ट का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना में आयोजित 33वें जिला स्तरीय हिमाचल प्रदेश बाल विज्ञान सम्मेलन में दोनों ने हाथ धोने के बाद व्यर्थ बहने वाले पानी के पुनर्चक्रण पर प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया, जिसे निर्णायकों ने सराहा।
अनन्या सोनी के पिता मनजीत सोनी सूरी स्थित सरकारी स्कूल में जीव विज्ञान के प्रवक्ता हैं। वह अपनी दोनों बेटियों को सरकारी स्कूल में पढ़ा रहे हैं। समृद्धी शर्मा के पिता रमन कुमार शर्मा लुधियाना की एक कपड़ा निर्यात मिल में कार्यरत हैं।
छात्राओं की उपलब्धि से विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मुख्याध्यापिका मधु शर्मा ने इसका श्रेय विज्ञान शिक्षक विवेक कुमार, अध्यापिका अनिता देवी और सपना कुमारी के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षक छात्राओं के सर्वांगीण विकास और उन्हें नए अवसर दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।