फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Programs will be held in grand and divine form on Sangh Centenary Year

Una News: संघ शताब्दी वर्ष पर भव्य और दिव्य रूप में होंगे कार्यक्रम

Wed, 03 Sep 2025 01:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Programs will be held in grand and divine form on Sangh Centenary Year
विजयदशमी के बाद शुरू होगा व्यापक गृह संपर्क अभियान
विज्ञापन


प्रदेश में 7 हजार टोलियों के 21 हजार कार्यकर्ता 14 लाख से अधिक परिवारों को देंगे संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहतपुर ( ऊना )। विजयदशमी दो अक्तूबर के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे करेगा। इस शताब्दी वर्ष को भव्य रूप में मनाने के लिए कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संघ पदाधिकारी हिमाचल में विभिन्न स्थानों पर बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं और समाज के वर्गों को जोड़ने के प्रयास कर रहे हैं। 1925 में नागपुर में स्थापित संघ की विकास यात्रा और चुनौतियों की कहानी पत्रक के माध्यम से हर परिवार तक पहुंचाई जाएगी। शताब्दी वर्ष का शुभारंभ 2 अक्तूबर को स्वयंसेवकों के पूर्ण गणवेश में होगा, जिसके बाद व्यापक गृह संपर्क अभियान चलेगा। इसके लिए 21 हजार कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिनमें महिला कार्यकर्ता भी शामिल होंगी। ये कार्यकर्ता प्रांत के 14 लाख परिवारों तक संदेश पहुंचाएंगे। समरस समाज, स्वावलंबन, युवा संपर्क, संघ परिचय, हिंदू सम्मेलन और पर्यावरण जैसे विषयों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रांत में 1071 मंडलों और 300 बस्तियों में हिंदू सम्मेलन का लक्ष्य है। ऊना संघ कार्यालय में हुई बैठकों के बाद सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर दिया गया है। प्रांत कार्यवाह डॉ. चंद्र प्रकाश ने संघ से जुड़े संगठनों और समाजसेवी संस्थाओं से मुलाकात कर शताब्दी वर्ष में सहभागिता का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed