फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   programme in Una on occasion of Shivratri

सारा दिन भोले के जयकारों से गूंजते रहे देवालय

Fri, 24 Feb 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Fri, 24 Feb 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
programme in Una on occasion of Shivratri
ऊना महादेव मंदिर में शिवरात्रि पर लगी भक्तों की कतार। - फोटो : अमर उजाला

महाशिवरात्रि पर जिले भर के शिवालय दिन भर भोले के जयकारों से गूंजते रहे। भगवान भोले नाथ के भक्तों ने सुबह से ही मंदिरों में भोले की पूजा-अर्चना करना आरंभ कर दिया। समूचे क्षेत्र के मंदिर सुबह से बम-बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे। जिले के प्रसिद्ध शिवालयों में ध्यूंसर महादेव मंदिर तलमेहड़ा, द्रोण शिव मंदिर शिवबाड़ी गगरेट, बनौड़े महादेव चताड़ा और महादेव मंदिर अपर कोटला कलां में तड़के से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं।

विज्ञापन


शिवभक्तों ने भांग, धतूरे, बिल्व पत्र, पंचामृत के साथ शिवलिंग का जलाभिषेक किया। शिवालयों में शुक्रवार को फलाहार के भंडारों का भी आयोजन किया गया। जगह-जगह पर शिवभक्तों ने प्रसाद वितरित किया।  कुटलैहड़ क्षेत्र के सबसे प्रसिद्ध सदाशिव ध्यूंसर महादेव मंदिर में भारी जनसैलाब उमड़ा। इस मौके पर ध्यूंसर मंदिर कमेटी प्रधान प्रवीण शर्मा, उपप्रधान मेजर रघुवीर सिंह, उर्मिला देवी, शकुंतला, ज्योति कुमारी, विजय, रचना, वंदना शर्मा, रोहित, विवेक कुमार, मोहित, नितिन, रजनीश तथा अशोक कुमार ने भोले बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, शिव भक्तों तरसेम शर्मा, दीपक शर्मा, तिलक राज शर्मा, अमरजीत सिंह, मुनीष भारद्वाज, अश्विनी शर्मा, रमन कुमार, कमलेश शर्मा, अजय कुमार, संजू शर्मा, ईशा शर्मा ने बताया कि उन्होंने सुबह भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। इसके अलावा देर सायं मंदिरों में महाशिवरात्रि के पूजन आरंभ हुए। कई मंदिरों में यह पूजन रात्रि के चारों पहरों में आयोजित किए गए।
विज्ञापन

शिवरात्रि पर पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा पत्नी आक्षी शर्मा संग कोटला कलां में स्थित महादेव मंदिर पहुंचे। मंदिर में पंडित शिव कुमार ने एसपी को परिवार सहित पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद एसपी ने स्वामी मंगलानंद महाराज का आशीर्वाद लिया और प्रसाद भी ग्रहण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed