फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Professors staged a protest wearing black badges.

Una News: प्राध्यापकों ने काले बिल्ले लगाकर किया विरोध-प्रदर्शन

Tue, 07 Jul 2026 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 07 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Professors staged a protest wearing black badges.
दौलतपुर चौक (ऊना)। प्रदेश के महाविद्यालय प्राध्यापकों की वर्षों से लंबित पदोन्नतियों को लेकर असंतोष अब खुलकर सामने आने लगा है। इसी क्रम में सोमवार को राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक के प्राध्यापकों ने हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ के आह्वान पर महाविद्यालय परिसर में गेट मीटिंग आयोजित कर सरकार के प्रति अपना गहरा रोष व्यक्त किया। इस दौरान सभी प्राध्यापकों ने बाजुओं पर काले बिल्ले लगाकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन किया और लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्राध्यापकों ने कहा कि लंबे समय से उनकी वैधानिक पदोन्नतियां लंबित पड़ी हैं जबकि सरकार के अन्य विभागों में नियमित रूप से पदोन्नतियां की जा रही हैं। ऐसे में महाविद्यालय प्राध्यापकों के साथ लगातार भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है, जिससे उनमें निराशा और असंतोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पदोन्नति केवल आर्थिक लाभ का विषय नहीं है बल्कि यह शिक्षकों के सम्मान, मनोबल और कार्यक्षमता से भी जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन


गेट मीटिंग में वक्ताओं ने सरकार से मांग की कि महाविद्यालय प्राध्यापकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से और अधिक व्यापक बनाया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed