फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Procession taken out on the launch of Shri Ram Katha in Dulaihar

Una News: दुलैहड़ में श्रीराम कथा के शुभारंभ पर निकाली शोभायात्रा

Thu, 11 Apr 2024 05:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 11 Apr 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on the launch of Shri Ram Katha in Dulaihar
17 अप्रैल तक चलेगा धार्मिक समागम
विज्ञापन

ऊना। हरोली क्षेत्र के गांव दुलैहड़ के ठाकुरद्वारा राम मंदिर में श्रीराम नवमी हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में श्रीराम चरितमानस कथा सप्ताह शुरू हुआ। इसके शुभारंभ अवसर पर कलश शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा गांव का भ्रमण कर वापस मंदिर में आकर समाप्त हुई। श्रीराम कथा बुधवार से लेकर 17 अप्रैल तक चलेगी। प्रतिदिन कथा सायं 8 बजे से 10 बजे तक होगी। कथा उपरांत लंगर की व्यवस्था की गई है। 17 अप्रैल को कथा समापन के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कथा सप्ताह के दौरान कथाव्यास धनंजय शास्त्री अपने मुखारविंद से संगत को निहाल करेंगे। स्थानीय गांववासियों के अमूल्य सहयोग से गांव दुलैहड़ में ठाकुरद्वारा मंदिर में साप्ताहिक कथा का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर सेवकों ने सभी से कथा का पुण्य लाभ उठाने का निमंत्रण दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed