फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Process to set up electric charging stations begins

Una News: इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू

Wed, 16 Apr 2025 07:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
Process to set up electric charging stations begins
बजट को लेकर उच्च अधिकारियों को दोबारा भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन

जिले में 28 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनाने का है प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए परिवहन विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग को दोबारा प्रस्ताव भेज दिया है। जिले में 28 स्थान चयनित करके सूची परिवहन विभाग को भेज दी है। चयनित जगहों में से 10 हैवी ड्यूटी चार्जिंग स्टेशन के लिए हैं। यहां एक समय में अधिक वाहन चार्ज किए जा सकेंगे। 18 स्थान सामान्य छोटे चार्जिंग स्टेशन के लिए उपलब्ध करवाए हैं। विभाग ने भविष्य की जरूरत को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार-पांच साइट की जगह दो दर्जन से अधिक साइट चयनित हैं, ताकि आने वाले समय में लोगों का रुझान इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ बढ़े। उन्हें चार्जिंग की समस्या पेश न आए।
बॉक्स

हैवी ड्यूटी चार्जिंग स्टेशन के लिए ये स्थान चयनित
बंगाणा उपमंडल में गरोह, हटली पटियाला, ऊना सदर उपमंडल में रामपुर, देहलां, बसाल, गगरेट उपमंडल में कृष्णा नगर गगरेट, गोकुल नगर भंजाल, हरोली में रोड़ा (बालीवाल) और अंब उपमंडल में कुठेहड़ा बेला और कलरूही में हैवी ड्यूटी चार्जिंग स्टेशन के लिए जगह चुनी है। इसके अलावा सामान्य चार्जिंग स्टेशन के लिए आईएसबीटी ऊना, पुराना बस अड्डा ऊना, बस स्टैंड संतोषगढ़, बस स्टैंड अंब और बस स्टैंड दुलैहड़ में एचआरटीसी ने इलेक्ट्रिक वाहनों केे चार्जिंग स्टेशन के लिए जगह देखी गई है। नगर निगम ऊना के क्षेत्र के लिए एक और औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर एक, एमसी कार पार्किंग रोटरी चौक ऊना, सब्जी मंडी संतोषगढ़ में जगह चिह्नित की गई है। गगरेट में वार्ड पांच में कार पार्किंग क्षेत्र, दौलतपुर चौक में नपं कार पार्किंग वार्ड सात, वार्ड सात बस स्टैंड के पीछे जगह चयनित है। हरोली में नगर पंचायत टाहलीवाल ने पुराना ग्राम पंचायत घर, नपं पंचायत भवन, पटवार खाना को चिह्नित किया है। ऊना, हरोली और बंगाणा में मिनी सचिवालय में जगह निर्धारित की है। अंब में मिनी सचिवालय भवन में जगह का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन

कोट्स
जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए चयनित जगहों की सूची परिवहन विभाग को भेज दी है। आगामी प्रक्रिया उच्च अधिकारियों के स्तर पर तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार कलसी, आरटीओ ऊना ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed