फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Process of setting up District Public Health Lab in Regional Hospital started

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में जिला पब्लिक हेल्थ लैब स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू

Sun, 08 Jun 2025 03:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 03:21 AM IST
विज्ञापन
Process of setting up District Public Health Lab in Regional Hospital started
जिलेभर के मरीजों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

विभिन्न प्रकार के टेस्ट के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे निजी लैब के चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में जिला पब्लिक हेल्थ लैब स्थापित करने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस लैब को क्षेत्रीय अस्पताल में चल रही गायनी वार्ड में स्थापित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। इस पर जल्द ही आगामी प्रक्रिया शुरू होगी।
क्षेत्रीय अस्पताल में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस लैब के खुलने से लोगों को एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार के टेस्ट करवाने की सुविधा सरकारी स्तर पर मिलना शुरू हो जाएगी। वर्तमान में क्षेत्रीय अस्पताल में चल रही सरकारी लैब में कुछ टेस्ट नहीं हो पाते। ऐसे में मरीजों को निजी लैब में जाकर महंगे दामों में टेस्ट करवाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इसमें विटामिन बी 12, विटामिन डी सहित कई टेस्ट बाहर ही करवाने पड़ते हैं। ऐसे में मरीजों और तीमारदारों की परेशानी बढ़ जाती है। इस समस्या काे दूर करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला पब्लिक हेल्थ लैब को स्थापित किया जाएगा। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने जगह चयनित कर आगामी प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। पूर्व में जगह की कमी के चलते इस योजना पर कार्य नहीं पाया था। अब गायनी वार्ड के मातृ-शिशु अस्पताल में शिफ्ट होने पर अस्पताल प्रबंधन ने लैब स्थापित करने के लिए औपचारिकताएं पूरी करना शुरू कर दी हैं। इस लैब का संचालन 24 घंटे होगा। ऐसे में आपातकाल में आने वाले मरीजों को भी सुविधा का लाभ मिल पाएगा।
विज्ञापन

कोट्स
क्षेत्रीय अस्पताल में जिला पब्लिक हेल्थ लैब स्थापित करने के लिए प्रक्रिया चल रही है। औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। लैब से लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। -डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed