फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Private school buses will be inspected in Bangana subdivision

Una News: बंगाणा उपमंडल में निजी स्कूल की बसों का होगा निरीक्षण

Mon, 30 Jun 2025 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Private school buses will be inspected in Bangana subdivision
एसडीएम और आरटीओ की संयुक्त टीम आज करेगी जांच
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधकों से निरीक्षण स्थल पर समय पर सहयोग करने का आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के तहत संचालित सभी निजी और सरकारी स्कूलों की बसों का निरीक्षण 30 जून को किया जाएगा। इस निरीक्षण अभियान में एसडीएम बंगाणा की अगुवाई में खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी, शिक्षा उपनिदेशक और आरटीओ ऊना से गठित संयुक्त टीम हिस्सा लेगी। इसका उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और परिवहन नियमों की अनुपालना को परखना है। टीम की ओर से स्कूल बसों की फिटनेस, चालक के दस्तावेज, बीमा, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकासी तथा बसों में सीटों की स्थिति का गहन परीक्षण किया जाएगा।

एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने सभी स्कूल प्रबंधकों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथि को अपने सभी स्कूल वाहन निरीक्षण स्थल पर समय पर प्रस्तुत करें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ सहयोग करें। खासकर मानसून के दौरान सड़क सुरक्षा की दृष्टि से यह निरीक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यदि किसी स्कूल वाहन में नियमों की अवहेलना पाई गई तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed