फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Private industry gave July salary to 43 workers, remaining for August

Una News: निजी उद्योग ने 43 कामगारों को दिया जुलाई का वेतन, अगस्त का बाकी

Fri, 06 Sep 2024 04:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 06 Sep 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Private industry gave July salary to 43 workers, remaining for August
टाहलीवाल (ऊना)। हरोली के सिंगा स्थित वोल्ट्स एनर्जी इनकार्पोरेशन उद्योग में चल रहे दो माह के वेतन विवाद में वीरवार विरोध कर रहे कर्मचारियों को राहत मिल गई है। उद्योग के सीईओ राजेश गुप्ता ने श्रम विभाग, पुलिस आदि प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में जुलाई माह का वेतनमान 43 कामगारों को प्रदान कर दिया है।
विज्ञापन

इस मौके पर कई कामगारों की ओर से दिए गए त्यागपत्र पर हस्ताक्षर एवं अंगूठा भी लिया गया, जबकि करीब 10 मजदूरों ने वेतनमान लेने के बाद दोबारा उद्योग में काम करने की इच्छा जाहिर की और लिखित में उद्योग में काम करने को कहा। हालांकि उद्योग से रुष्ठ चल रहे कई कामगारों की अगस्त माह में लगे दिनों का वेतनमान भी जल्द जारी होगा, इसका आश्वासन मजदूरों को उद्योग प्रबंधन ने दिया है। फिलहाल जुलाई के वेतन में कई कामगारों को नकद तो कई की सैलरी बैंक खातों में डाली गई। कुछ मजदूर एक महीने की सैलरी के भुगतान के बाद दो महीने की सैलरी ओवरटाइम सहित लेने की मांग उठा रहे हैं। कई मजदूर त्याग पत्र से भी नाराज हैं। हालांकि एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर के आदेशानुसार बकाया राशि का भुगतान 15 सितंबर तक किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बता दें कि विवाद में जिला परिषद सदस्य कमल सैनी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ राकेश शर्मा, भारतीय मजदूर संघ ऊना के जिला सचिव हरि कृष्ण सैनी, महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा के राज्य अध्यक्ष अमित बाल्मीकि और अन्य मजदूर नेताओं बलराम महे, रमेश भटोली आदि सहित उद्योग से नाराज कामगारों के हक में विरोध प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
उद्योग में कार्यरत रहे 43 कामगारों को जुलाई माह का वेतनमान जारी कर दिया है। अगस्त में जितने भी दिन का बकाया बचता है, वह संबंधित कामगारों के हाजिरी रिकाॅर्ड अनुसार दिया जाएगा। वेतन जारी होते ही कई कामगारों ने काम पर वापस आने की इच्छा जताई है और माना है कि वह बहकावे में आकर उद्योग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

-राजेश गुप्ता, सीईओ, वोल्ट्स एनर्जी इनकार्पोरेशन, सिंगा
---
जिन मजदूरों को वेतनमान नहीं दिया गया है, उन्हें भी जल्द वेतन दिया जाए। यह मजदूरों के संघर्ष की सफलता है। आगे भी उनके अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। बकाया राशि को जल्द जारी कराने के लिए प्रशासन से आग्रह है।
-कमल सैनी, जिप सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed