{"_id":"609142158ebc3e8dad0e4486","slug":"private-buses-closed-for-the-second-day-as-well-passengers-faced-trouble-una-news-sml369304555","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बसें दूसरे दिन भी बंद, यात्रियों ने झेली परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी बसें दूसरे दिन भी बंद, यात्रियों ने झेली परेशानी
विज्ञापन
ऊना। जिले में निजी बसों के पहिये दूसरे दिन भी जाम रहे। जिस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि यात्रियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी ने अतिरिक्त रूट चलाए, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के रूटों में लोगों को सुविधा नहीं मिल पाई। मांगों की अनदेखी पर निजी बस ऑपरेटर यूनियन ने आईएसबीटी में धरना प्रदर्शन किया।
आईएसबीटी ऊना में दिनभर सन्नाटा छाया रहा। हालांकि लंबी दूरी की बसें चलती रहीं। बाहरी राज्यों की डिपो की बसें भी ऊना पहुंचीं लेकिन निजी बसों की हड़ताल के चलते लोकल रूट काफी प्रभावित रहे। रोजाना ड्यूटी पर जाने वाले लोगों को अधिक दिक्कतें पेश आईं।
जिले में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एचआरटीसी की ओर से 25 अतिरिक्त रूट चलाए गए। इसमें से जिला हमीरपुर, तलवाड़ा, शाहतलाई सहित अन्य रूटों पर बसों को भेजा गया। लोकल रूटों पर 80 फीसदी बसों को चलाया गया। इसके साथ दिल्ली में लॉकडाउन के चलते ऊना डिपो की कोई भी बस नहीं भेजी गई। चंडीगढ़ के लिए यात्रियों को क्लब कर बसों में भेजा गया।
विज्ञापन
आरएम सुरेश धीमान ने कहा कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एचआरटीसी योजना के अनुसार काम कर रहा है। सभी रूटों पर बसों को लगाया गया है। इसके साथ अतिरिक्त बसों को भी यात्रियों की सुविधानुसान भेजा जा रहा है। प्रदेश में निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल का भविष्य अब राज्य सरकार की कैबिनेट की बैठक पर टिक गया है। यूनियन के अनुसार अगर कैबिनेट की बैठक में निजी उनकी मांगों पर विचार-विमर्श कर राहत दी तभी वे बसें चलाएंगे।
अगर यूनियन के हित में सरकार फैसला नहीं लेती है तो प्रदेश निजी बस ऑपरेटर यूनियन जिला स्तर पर प्रदर्शन करेगी। इसके साथ तीन मई से हड़ताल के दौरान प्रदेशभर में निजी बसों के पहिये जाम हैं। निजी बस ऑपरेटर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष राजेश पराशर राजू ने कहा कि अभी राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक पर यूनियन की नजरें हैं। अगर बैठक में यूनियन की मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो निजी बस ऑपरेटर प्रदेश के सभी जिला में उग्र धरना प्रदर्शन करेगी।