फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Principal posts are vacant in 38 senior secondary schools, children's education is getting affected

Una News: 38 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में प्रधानाचार्य के पद खाली, बच्चाें की पढ़ाई हो रही प्रभावित

Wed, 23 Apr 2025 12:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 23 Apr 2025 12:01 PM IST
विज्ञापन
Principal posts are vacant in 38 senior secondary schools, children's education is getting affected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारी (ऊना)। जिले के 142 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में अध्यापकों के पद तो खाली हैं, लेकिन इनमें से 38 स्कूल ऐसे हैं, जहां प्रधानाचार्य ही नहीं हैं। इस कारण स्कूल का प्रबंधन अतिरिक्त कार्यभार संभालने वाले अध्यापक के जिम्मे है।
इस कारण अतिरिक्त कार्यभार की जिम्मेदारी संभाल रहे अध्यापकों को अपना विषय बच्चों को पढ़ाने का समय नहीं मिल रहा। उनका सारा समय प्रबंधन में ही बीत रहा है।
विज्ञापन

सीधे तौर पर इससे स्कूलों की व्यवस्था तो बनी रहती है, लेकिन बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जानकारी के अनुसार प्रधानाचार्यों को पद दो वर्ष से खाली चल रहे हैं। स्कूल प्रबंधन समितियों ने भी कई बार यह मुद्दा उठाया, लेकिन नतीजा शून्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्कूलों में प्रवक्ताओं के पद भी खाली पडे हैं। इंचार्ज प्रधानाचार्य को उनका भी समायोजन करना पड़ता है। कई बार तो किसी अन्य विषय के अध्यापक को बच्चों को पढ़ाना पड़ रहा। प्रधानाचार्य नहीं होने एक कारण संस्थान के प्रबंधन में भी कमियां आई हैं। यदि सस्थान में मुखिया ही नहीं होगा, तो कैसे प्रबंधन ठीक चलेगा। विद्यालय का पत्राचार भी विभाग से करना होता है।
इसके तहत वेतन और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के केस भी सेटल करने होते हैं। अधिकतर समय इन्हीं कामों में बीत रहा है। इससे इंचार्ज प्रधानाचार्यों को अपना विषय या अन्य प्रबंधन देखने में मुश्किल आ रही है।
जिले की कुछ सकूल प्रबंधन समितियों के प्रधान और सदस्यों ममता देवी, गुलशन कुमार, जीत कुमार, नरदेव सिंह तथा आशारानी का कहना है कि बिना प्रधानाचार्य के सूने पड़े हैं। इससे शिक्षा के स्तर में भी कमी आई है। एक तरफ सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बात करती है। दूसरी ओर वर्षों से पद खाली पड़े हैं।

हेड मास्टर एवं प्रधानाचार्य संगठन के जिला अध्यक्ष नरेश शर्मा महासचिव विवेक दत्ता ने भी खाली पड़े प्रधानाचार्य को भरने की सरकार से अपील की। ताकि विद्यालयों के प्रबंधन में और कुशलता आए व शिक्षा के स्तर में बेहतर सुधार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed