फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Prepared list of schools that secretly call student

कई स्कूलों में गुपचुप बुलाए जा रहे नौनिहाल, सूची तैयार

Sun, 08 Aug 2021 10:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Prepared list of schools that secretly call student
ऊना। जिला के कई निजी स्कूल प्रबंधन भी गुपचुप तरीके प्राइमरी के विद्यार्थियों की कक्षाएं लगा रहे हैं। इस संबंध में शिक्षा विभाग और उपायुक्त के पास लोगों और अभिभावकों की शिकायतें भी आ रही हैं। शिक्षा विभाग ने शिकायतों के आधार पर इन स्कूलों की सूची भी बना ली है। अब शिक्षा विभाग की निगरानी टीम इन स्कूलों का औचक निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन

उपायुक्त की ओर से गठित की गई तीन सदस्य निगरानी कमेटी ने एक निजी स्कूल में नौनिहालों को बुलाने का मामला पकड़ा था। स्कूल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अगर स्कूल प्रबंधन की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो शिक्षा विभाग स्कूल की मान्यता तक रद्द सकता है। इस संबंध में प्रदेश सरकार और निदेशालय द्वारा भी कोरोना महामारी के लिए जारी की गई एसओपी और विद्यार्थियों की जान खतरे में डालने को लेकर सख्त कार्रवाई कर सकता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला ऊना में इस समय 502 प्राथमिक स्कूल, 84 माध्यमिक स्कूल, 46 उच्च स्कूल और 137 सीसे स्कूल हैं। इसके साथ करीब 96 निजी स्कूल हैं जिनके लिए सरकार द्वारा स्कूल खोलने और सरकार द्वारा जारी एसओपी एक सामान है। कार्यकारी उच्च, प्रारंभिक और निरीक्षण विंग शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल ने कहा कि जिला में अन्य स्कूलों में भी नौनिहालों को बुलाने की शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में उन स्कूलों की सूची बना ली गई है। अगर अन्य स्कूलों में ऐसी लापरवाही बरती गई तो उन स्कूलों पर सरकारी निर्देशों की अवहेलना करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें स्कूल प्रबंधनों को कोई भी राहत नहीं दी जाएगी। इसकी जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधनों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed