फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Preparation to deal with Covid, 22 beds reserved for the infected in hospitals

Una News: कोविड से निपटने की तैयारी, अस्पतालों में संक्रमितों के लिए 22 बेड रिजर्व

Wed, 21 Dec 2022 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Preparation to deal with Covid, 22 beds reserved for the infected in hospitals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। कोरोेना को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कोविड से निपटने के लिए तैयारियों में जुट गए हैं। कोरोना के नए वैरिएंट के मामले आने पर विभाग जीनोम सीक्वेंसिंग जांच भी कराएगा। साथ ही बचे हुए पात्रों को बूस्टर डोज लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य खंड अधिकारियों को अपने सिविल अस्पतालों में दो-दो बेड कोविड मरीजों के लिए सुरक्षित रखने को कहा है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में छह बेड संक्रमितों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
आठ सिविल अस्पतालों समेत क्षेत्रीय अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए 22 बेड आरक्षित रहेंगे। वर्तमान में जिला कोरोनामुक्त है। अंतिम बार यहां ओमिक्रॉन वैरिएंट संक्रमितों में पाया गया था। इससे बचाव के लिए मरीजों को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ोें के अनुसार जिले में पहले कोरोना के 19818 मामले आए थे। इनमें से 19533 लोग ठीक हुए। जबकि 283 लोगों की मौत कोविड से हुई। जिले में पूर्व में कोविड मरीजों के उपचार के लिए कोविड डेडिकेटिड अस्पताल खोले गए थे। केस कम होने के बाद वे बंद कर दिए गए थे। विभाग की ओर से कहा गया है कि अगर वैसे तो काफी बेड आरक्षित हैं, लेेकिन अगर केसेज बढ़ते हैं तो ये अस्पताल शुरू किए जाएंगे। हरोली और पालकवाह में स्पेशल अस्पताल खोले गए थे। जबकि क्षेत्रीय अस्पताल में पूरा कोविड वार्ड बनाया गया था।
विज्ञापन

जिले में 12 लाख लोगों ने लगवाए हैं टीके
जिले में स्वास्थ्य विभाग ने 12 लाख लोगों का टीकाकरण किया है। इसमें से 18 वर्ष से ऊपर के 5,04, 581 कोविशील्ड की पहली और 4,94,917 को दूसरी डोज लगी है। 1,79,490 को बूस्टर डोज लगी है। 15-18 वर्ष आयु वर्ग में 26,317 कोवैक्सीन को पहली, 24,821 को दूसरी डोज लगी है। जबकि 881 पात्रों को बूस्टर डोज दी गई है। 12-14 वर्ष के 20, 900 को पहली, 17,975 को दूसरी डोज लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग कोविड को लेकर अलर्ट मोड पर है। सिविल अस्पताल एवं क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में कोविड संक्रमितों के लिए बेड आरक्षित रखे हैं। अन्य तरह के प्रबंध भी किए जा रहे हैं।
डॉ. मंजू बहल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना।
जीनोम सीक्वेंसिंग पर रहेगा ध्यान
विभाग से कोविड के मामलों को लेकर संपर्क में हूं। नए मामलों में ओमिक्रॉन के अलावा नए वैरिएंट की पहचान के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग पर भी ध्यान रहेगा।
-राघव शर्मा, उपायुक्त ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed