फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Preliminary report on the dispute over the rescue of pythons in Shivbari was submitted to the DFO.

Una News: शिवबाड़ी में अजगरों के रेस्क्यू विवाद की प्रारंभिक रिपोर्ट डीएफओ को सौंपी

Wed, 18 Feb 2026 08:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
Preliminary report on the dispute over the rescue of pythons in Shivbari was submitted to the DFO.
संरक्षित जीवों को सपेरों की ओर से रखना कानूनन अपराध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। शिवबाड़ी क्षेत्र से अजगरों के रेस्क्यू को लेकर उठे विवाद ने अब प्रशासनिक स्तर पर गंभीर रूप ले लिया है। दो राज्यों के वन विभागों के बीच पत्राचार जारी है और जांच प्रक्रिया औपचारिक रूप से आगे बढ़ा दी गई है। अंब रेंज ऑफिसर राहुल ठाकुर ने बताया कि मामले में जांच के आदेश जारी होने के बाद उन्होंने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर डीएफओ ऊना को भेज दी है। रिपोर्ट में पूरे घटनाक्रम का क्रमवार विवरण दिया गया है, जिसमें बिना पूर्व अनुमति किसी बाहरी संस्था की ओर से संरक्षित वन्यजीवों के रेस्क्यू और उनके हैंडलिंग से जुड़े पहलुओं को शामिल किया गया है।

राहुल ठाकुर ने स्पष्ट किया कि भारतीय रॉक पाइथन और कॉमन कोबरा जैसे जीव वन्यजीव संरक्षण कानूनों के तहत संरक्षित हैं। ऐसे जीवों का रेस्क्यू, संरक्षण और पुनर्वास केवल निर्धारित प्रोटोकॉल और विभागीय अनुमति के तहत ही किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि इन संरक्षित जीवों को सपेरों द्वारा रखना कानूनन अपराध है। वन विभाग को इस मामले में महत्वपूर्ण इनपुट मिले हैं और अज्ञात सपेरों की पहचान कर उनके विरुद्ध शीघ्र कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वन्यजीवों के अवैध प्रदर्शन और दुरुपयोग को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उधर, हिमाचल प्रदेश वन विभाग ने संबंधित संस्था को पहले ही चेतावनी पत्र जारी कर दिया है और पंजाब के अधिकारियों के साथ भी पत्राचार किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि वन्यजीव संरक्षण जैसे संवेदनशील विषय पर अधिकार क्षेत्र और प्रक्रियाओं की अनदेखी गंभीर परिणाम ला सकती है। साथ ही, गगरेट के दियोली और बड़ोह बीट में पकड़ी गई लकड़ी पर भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed