फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Pregnant woman accused her brother-in-law, sister-in-law and her brother of assault

Una News: गर्भवती महिला ने जेठ, जेठानी और उसके भाई पर मारपीट का लगाया आरोप

Sun, 20 Jul 2025 12:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman accused her brother-in-law, sister-in-law and her brother of assault
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। पुलिस थाना हरोली के तहत ठाकरां गांव की एक गर्भवती महिला ने अपने जेठ, जेठानी और जेठानी के भाई पर घर में घुसकर मारपीट करने और धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़िता शिवानी पत्नी वीरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात को यशवंत सिंह, जो उसकी जेठानी अमनदीप कौर का भाई है, दो अन्य लोगों के साथ उसके घर में जबरन घुस आया। आरोप है कि इन लोगों ने शिवानी और उसके पति के साथ मारपीट की और उनके कपड़े तक फाड़ दिए। शिवानी के अनुसार पूरी घटना उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। उसने यह भी बताया कि वह गर्भवती है और आरोपित उसे शारीरिक व मानसिक रूप से लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि यह पहली बार नहीं है जब उनके साथ बदतमीजी की गई है। जेठ मनजीत सिंह और जेठानी अमनदीप कौर पहले भी उन्हें धमका चुके हैं। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों से जल्द पूछताछ की जाएगी। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed