फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Prayed to God for complete destruction of terrorism

Una News: आतंकवाद के समूल नाश के लिए प्रभु से प्रार्थना की।

Sat, 10 May 2025 06:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
Prayed to God for complete destruction of terrorism
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की कामधेनु गोशाला थानाखास में श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर संत बाबा बाल ने भावुक और प्रेरणादायक प्रवचन देते हुए आतंकवाद के समूल नाश के लिए प्रभु से प्रार्थना की। कहा कि अब समय आ गया है कि जब भगवान विष्णु स्वयं अपना सुदर्शन चक्र चलाएं और आतंकियों का संहार करें। हमारा किसी धर्म, जाति या समाज से कोई गिला नहीं है। हमारी पीड़ा केवल आतंकवाद और आतंकवादियों से है। जब तक आतंकवाद का अंत नहीं होगा, तब तक सनातन धर्म, हमारे साधु-संत, हमारे मंदिर और हमारी संस्कृति सुरक्षित नहीं रह सकती। इस मौके पर कथा व्यास आचार्य शिव कुमार शास्त्री, पंडित रमेश शास्त्री, कृष्ण पाल शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। बाबा बाल ने कामधेनु गोशाला की सेवा और वहां के कार्यों से प्रसन्न होकर एक लाख का सहयोग प्रदान किया। उन्होंने कहा कि गो सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं। गो माता के संरक्षण से ही देश की आत्मा सुरक्षित रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed