फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Potato sowing starts in Una district as soon as the season opens, Farmers breathed a sigh of relief, potato sowing was stopped in the district due to rain

मौसम खुलते ही ऊना में आलू की बिजाई शुरू

Wed, 15 Sep 2021 11:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Potato sowing starts in Una district as soon as the season opens, Farmers breathed a sigh of relief, potato sowing was stopped in the district due to rain
ऊना में मौसम खुलते ही किसानों ने किया खेतों का रुख - फोटो : Una
ऊना। जिला में बीते दो दिनों से मौसम साफ होने के चलते आलू की बिजाई कर रहे किसानों ने राहत की सांस ली है। जिला में आलू की खेती बड़े स्तर पर की जाती है। मौसम साफ के होने के बाद ऊना, हरोली, अंब, गगरेट व मैहतपुर के क्षेत्रों में आलू की बिजाई शुरू हो गई है। जिला में किसान प्लांटर के माध्यम से आलू की खेती करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

जिला में करीब 2076 हेक्टेयर भूमि पर आलू की खेती जाती है। बीते दिनों में बारिश के चलते आलू की बिजाई को टाल दिया गया था। वर्तमान समय में मौसम साफ होने के बाद एक बार फिर किसान खेतों में कार्य करने में जुट गए हैं। जिला ऊना में हर साल करीब 50 हजार मीट्रिक टन आलू का उत्पादन किया जाता है। जिला में परंपरागत खेती के अलावा अधिकतर किसान आलू की खेती करते हैं। जिला में इस बार आलू के बीज की पिछले साल की अपेक्षा काफी कम दामों पर मिल रहे हैं। इस बार 1200 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से आलू का बीज किसानों को मिल रहा है। पिछले साल आलू के बीज के दाम 2400 रुपये प्रति क्विंटल रहे थे। इस वर्ष आलू का बीज भी सस्ता होने के कारण किसान आलू की खेती की तरफ अपना रुझान दिखा रहे हैं। इस संबंध में कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. अतुल डोगरा ने बताया कि जिला में बीते दो दिनों में मौसम साफ रहने के बाद आलू की बिजाई की जा रही है। जिला में इस साल आलू के बीज भी पिछले साल के मुकाबले कम दामों पर मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed