{"_id":"68aaef000b3c8efdc30cf331","slug":"potato-seeds-are-available-at-rs-1500-per-quintal-una-news-c-93-1-ssml1048-163247-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 1500 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा आलू का बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 1500 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा आलू का बीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार बारिश के चलते बिजाई में हो सकती है देरी
किसानों ने शुरू के बीज बुकिंग की प्रक्रिया
मौसम साफ होते ही जिले में आएंगी पंजाब से बीज लेकर गाड़ियां
अधिकतर किसानों ने बीज की खरीद पंजाब के जालंधर से की
10 सितंबर तक आलू बिजाई शुरू होने की आस, मौसम पर निगाह
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में आलू की बिजाई का समय करीब आ गया है। लगातार बारिश और खराब मौसम से बिजाई में देरी हो सकती है। सितंबर की शुरुआत से आलू की बुवाई प्रक्रिया शुरू होता है। इसके लिए किसान इस समय बीज खरीद में जुटे हुए हैं। बीज की अधिकतर आपूर्ति पंजाब के जालंधर और लुधियाना से होती है। किसानों के अनुसार शुरुआती दौर में बीज के भाव लगभग 1500 रुपये प्रति क्विंटल तक चल रहे हैं, हालांकि अभी मोलभाव का दौर जारी है। जानकारी के अनुसार ऊना जिले में करीब 2000 हेक्टेयर क्षेत्र में आलू की दो माह वाली फसल ली जाती है। मौसम अनुकूल रहने पर बुवाई सितंबर की शुरुआत में होगी। ऐसे में वर्तमान समय बीज खरीद का है। किसान इसके लिए पंजाब के बीज विक्रेताओं से संपर्क साध रहे हैं। बीज की गुणवत्ता परखने के लिए कई किसान जालंधर और लुधियाना के चक्कर लगा रहे हैं। किसान देसराज, अमित कुमार, विनोद सैनी और रविंद्र कुमार ने बताया कि वर्तमान में मौसम खराब है, इसलिए उन्होंने बीज खरीद के लिए फोन पर ही व्यापारियों से संपर्क किया है। उनका कहना है कि फिलहाल बीज की कीमतें 1500 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास हैं। यदि कोई किसान बड़ी मात्रा में बीज खरीदता है तो कीमतों में कुछ कमी आ सकती है। अधिकतर किसान जालंधर के गोदामों से ही बीज मंगवाते हैं। उन्होंने कहा कि अभी बीज को जिले में लाना उचित नहीं है क्योंकि अधिकतर किसानों के पास भंडारण की सुविधा नहीं है और बरसात के मौसम में बीज सड़ने का खतरा भी रहता है। इसी कारण कम से कम एक सप्ताह तक बीज खरीदने का निर्णय टाला गया है। इस बारे में जिला कृषि विभाग के उपनिदेशक कुलभूषण धीमान ने बताया कि आलू की बिजाई के लिए अभी इंतजार करना ही बेहतर है। उन्होंने कहा कि इस समय जमीन में नमी अत्यधिक है। लगातार एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने और धूप खिलने के बाद ही किसान बिजाई का निर्णय लें।