फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Potato harvesting begins, farmers buy fertilizer in large quantities

Una News: आलू की गुड़ाई शुरू, किसानों ने जमकर की खाद की खरीद

Wed, 22 Oct 2025 05:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 22 Oct 2025 05:58 AM IST
विज्ञापन
Potato harvesting begins, farmers buy fertilizer in large quantities
ऊना। जिले में आलू की फसल की बिजाई को एक माह पूरा हो चुका है। वर्तमान में किसान आलू की गुड़ाई में जुटे हुए हैं। इसके लिए मजदूरों की मदद ली जा रही। हालांकि कई किसानों ने मजदूरी महंगी होने के कारण गुड़ाई नहीं कराने का निर्णय भी लिया है। इस बीच खाद की मांग एकाएक बढ़ी है। किसान यूरिया खाद की खरीद करने इफको के गोदामों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ऊना में 20 सितंबर के आसपास आलू की बिजाई हुई थी। दो माह वाली यह फसल शानदार तरीके से तैयार हो रही है। एक माह बाद इसे मंडियों में पहुंचाया जाए। किसान अच्छी पैदावार के लिए अब गुड़ाई करवा रहे हैं। हालांकि इस बार मजदूर गुड़ाई के लिए महंगे दाम ले रहे हैं।
विज्ञापन

एक कनाल भूमि की गुड़ाई के 650 से 700 रुपये लिए जा रहे हैं। ऐसे में जिन किसानों ने 100 या इससे अधिक कनाल भूमि पर आलू तैयार किए हैं, वे गुड़ाई के चक्कर में नहीं पड़ रहे। केवल सिंचाई के बाद खाद का छिड़काव किया जा रहा। इस फसल की बिजाई में जहां 12-32-16 खाद का इस्तेमाल होता है तो वहीं गुड़ाई के समय में यूरिया खाद का छिड़काव किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान रमेश कुमार, सुखदेव, अमरीक सिंह, सुरेंद्र कुमार, शिवराम ने बताया कि इस बार फसल अच्छी तैयार हुई है। दाम अच्छे रहे तो मुनाफा ठीक हो जाएगा। प्रति क्विंटल आलू की कीमत 1500 से अधिक रहे, तब मुनाफा ठीक होता है।


उपनिदेशक जिला कृषि विभाग डॉ. कुलभूषण धीमान ने बताया कि आलू की फसल के लिए मौसम की परिस्थितियां अनुकूल हैं। जब आवश्यकता थी, उस समय बारिश भी हुई। एक माह बाद फसल को बिक्री के लिए मंडियों में पहुंचाया जाएगा। इस वर्ष फसल को अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed