फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Postal Department Division Una will celebrate cleanliness fortnight till 30th November

Una News: डाक विभाग मंडल ऊना 30 नवंबर तक मनाएगा स्वच्छता पखवाड़ा

Sat, 16 Nov 2024 05:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 05:47 PM IST
विज्ञापन
Postal Department Division Una will celebrate cleanliness fortnight till 30th November
स्वच्छ डाकघरों में से प्रथम तीन को मानदंडों के अनुसार चयनित कर पुरस्कार मिलेगा
विज्ञापन

स्वच्छता पखवाड़े के तहत करवाई जाएंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भारतीय डाक विभाग मंडल ऊना में 30 नवंबर तक स्वच्छता पखवाड़े के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करवाए जाएंगे। दो सप्ताह तक चलने वाले इस स्वच्छता पखवाड़े का उद्देश्य स्वच्छता को बढ़ावा देना और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना है। मंडल प्रमुख भूपिंदर सिंह ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े के दौरान डाक विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें कर्मचारियों की ओर से स्वच्छता शपथ ग्रहण, पौधरोपण, प्रभात फेरी, गोष्ठियों का आयोजन, स्वच्छता अभियान, स्वच्छता विषय पर निबंध लेखन और कला प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। डाक विभाग प्रतियोगिताओं में स्वच्छ डाकघरों में से प्रथम तीन डाकघरों को मानदंडों के अनुसार चयनित कर पुरस्कार प्रदान करेगा। अभियान का मुख्य लक्ष्य डाकघरों को साफ सुथरा रखना और कर्मचारियों को पर्यावरण अनुरूप जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित करना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed