{"_id":"581c84334f1c1bc032438214","slug":"pooja-first-in-essay-writing","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबंध लेखन स्पर्धा में पूजा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबंध लेखन स्पर्धा में पूजा अव्वल
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Fri, 04 Nov 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
bsdbg
- फोटो : Getty Images
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रायपुर में पीएनबी शाखा रायपुर, वित्तीय साक्षरता केंद्र और आरसेटी ऊना की ओर से सतर्कता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों में भ्रष्टाचार, उन्मूलन और नैतिक मूल्यों पर लोगों की सहभागिता पर निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई गई।
विज्ञापन
इसमें पूजा देवी, निशा देवी तथा रज्जी देवी ने क्रमवार प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में अव्वल रहे बच्चों को पीएनबी की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हरमेश राजपूत वित्तीय सलाहकार ने विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बैंकों की ओर से आसान शर्तों पर प्रदान शिक्षा ऋण के बारे में भी बच्चों को जागरूक किया।
विज्ञापन
इस दौरान राज कुमार डोगरा ने भी विद्यार्थियों को एटीएम के प्रयोग के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर जसवंत सिंह परमार, प्रधानाचार्य, सुभाष पठानिया, सुधा पराशर, राज कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन