फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Political

सूबे में पलटू सरकार व कमजोर नेतृत्व: मुकेश अग्निहोत्री

Tue, 01 Dec 2020 09:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Political
ऊना में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : Una
ऊना। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में पलटू सरकार व कमजोर नेतृत्व है। यही वजह है कि प्रदेश सरकार कोरोना काल के साथ प्रदेश हितों के मामलों का सामना करने से डर गई है और विधानसभा सत्र से ही भाग खड़ी हुई है। मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना में पत्रकारों से कहा कि विस सत्र में प्रदेश सरकार की नाकामियों पर चर्चा होनी चाहिए थी, लेकिन प्रदेश सरकार मैदान ही छोड़ गई। कहा कि इस सत्र में 400 प्रश्न लगे थे और कई मामले उठने थे, क्योंकि सरकार की उपलब्धि कुछ नहीं है। मुकेश ने कहा कि विस सत्र को टालने के बहाने मुख्यमंत्री ढूंढ रहे थे। भाजपा विधायक दल का बहुमत है। ऐसे में जयराम को कांग्रेस पर टिप्पणी करके दोषारोपण करने की राजनीति नहीं करनी चाहिए। कांग्रेस का विधायक दल पूरी तरह से विस सत्र के लिए तैयार है और रहेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय कांग्रेस पार्टी व विधायक दल की प्राथमिकता भी कोरोना से निपटकर प्रदेश को आगे बढ़ाना है। कहा कि जयराम ठाकुर कोरोना के बढ़ते आंकड़ों में देश के नंबर सीएम बन गए हैं। इसके लिए भी पीएम मोदी को जयराम को शाबाशी देनी चाहिए। कोरोना संकट के चलते प्रदेश हित की आवाज को बुलंद करने के लिए हर माध्यम का प्रयोग किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी जन आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed