{"_id":"5dbf0a668ebc3e93c734dc68","slug":"political-una-news-sml3129480153","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनमंच में 95 शिकायतों का किया निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनमंच में 95 शिकायतों का किया निपटारा
विज्ञापन
दौलतपुर चौक जनमंच में समस्या सुनाते ग्रामीण
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौलतपुर चौक (ऊना)। जनमंच में 95 शिकायतों का निपटारा किया गया। इनमें जनमंच के लिए चयनित 42 शिकायतें अन्य पंचायतों से 31 और 22 प्री जनमंच की शिकायतें शामिल हैं।
चलेट की शकुंतला देवी ने आंगनबाड़ी से निकाले जाने पर बहाली की मांग और मकान न बनने की शिकायत की। इस पर विस उपाध्यक्ष हंसराज ने डीसी और डीपीओ को शीघ्र मामले को सुलझाने के आदेश दिए। मवाकोहलां की तृप्ता देवी ने निशानदेही लटकाने की शिकायत की तो मुख्यातिथि ने तहसीलदार को मौके पर ही तारीख तय करने को कहा। इस पर तहसीलदार मनीश चौधरी ने मौके पर ही 15 नबंबर को निशानदेही की तारीख घोषित कर दी।
सुरम चंद चलेट ने ट्यूब बेल, इसी गांव के शादी लाल ने रास्ते की मांग, कुलदीप सिंह चलेट ने पानी की निकासी, बलदेव सिंह चलेट ने पुलिया निर्माण कार्य से संबंधित, इसी गांव के संजीव कुमार ने श्मशानघाट को जमीन आवंटित करने, इसी गांव की सोनी देवी ने आंगनबाड़ी में नौकरी और मकान बनवाने की मांग रखी। जोह के व्यासदेव ने डिस्पेंसरी स्टाफ तैनाती की मांग, मवाकोहलां हरदयाल ने आईआरडीपी में होने के बावजूद मकान न बनने, दौलतपुर चौक के सूबेदार सुशील सिंह ने गलत ढंग से रास्ता निर्माण के चलते घरों में घुस रहे बारिश के पानी की समस्या उठाई।
विज्ञापन
दौलतपुर चौक के ही नरेश ने खादी बोर्ड से ऋण पास न होने की समस्या, रमन दत्त वासी मवाकोहलां ने राजस्व कार्यालयों/पटवार खानों में विजिलेंस का फोन नम्बर अंकित करने की मांग की। साथ ही रजिस्ट्री के नाम पैसा वसूलने वालों की शिकायत की। मुख्यातिथि हंसराज ने तुरंत जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि हर पटवार खाने पर नंबर अंकित किये जाएं। साथ ही एसडीएम को निर्देश दिए कि करप्शन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के तहत कार्य किया जाए। अंबोआ के अंकुश ने चैनेलाइजेशन से संबंधित मांग रखी। चलेट के विकास में रेलवे ट्रेक के निर्माण से ट्यूब वेल से खेतों को सिंचाई में दिक्कत उठाई।
ऑटो चालक संजीव कुमार ने ऑटोचालकों के परमिट बनाने की मांग की। हंसराज ने आरटीओ ऊना को आदेश दिए कि तुरंत क्षेत्र के ऑटोचालकों को परमिट दिए जाएं। अशोक कुमार चलेट ने कृषक होने के नाते उन्हें केंद्र सरकार से 2000/-रुपये न मिलने की शिकायत रखी, जिस पर डीसी ऊना को तुरंत हस्तक्षेप करने के लिए कहा। जोह के गुरबख्श सिंह ने अपनी भूमि का इस्तेमाल न होने की शिकायत रखी। विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने समस्या का समाधान करने की बात कही। इस प्रकार जनमंच में 10 ग्राम पंचायतों जोह, सलोह बैरी, गनु मंडवारा, बबेहड़, चलेट, मावा कोहलां, अंबोया, घनारी, दियोली तथा संघनई के निवासियों की जन समस्याओं का निपटारा किया गया।