फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   political

भाजपा के दुर्ग पर कांग्रेस का कब्जा

Thu, 21 Jan 2016 07:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना Updated Thu, 21 Jan 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
political
संतोषगढ़ (ऊना)। संतोषगढ़ नगर परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर कब्जा कर चाहे कांग्रेस ने भाजपा के दुर्ग को ढहाने में कामयाबी हासिल कर ली हो, लेकिन अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेसी पार्षद अशोक कुमारी की ओर से नामांकन दाखिल किया जाना कांग्रेस के नेताओं को अखर रहा है।
विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव में वार्डों में जीत हासिल करने वाली कांग्रेस का अगर एक और पार्षद अशोक कुमारी के पक्ष में मतदान कर देता तो कांग्रेस की नगर परिषद पर कब्जा करने की सारी उम्मीदें धरी की धरी रह जातीं।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए वीना कुमारी के नाम पर पार्टी बैठक में सहमति होने के बावजूद अशोक कुमारी की ओर से मतदान के वक्त नामांकन दाखिल कर दिए जाने से कांग्रेस के स्थानीय नेता सकते में आ गए। अंदरखाते अशोक कुमारी के पक्ष में मत देने के लिए भाजपा ने पहले ही रणनीति तैयार कर रखी थी। वहीं कांग्रेसी पार्षदों की एकजुटता के चलते अशोक कुमारी एक मत के अंतर से अध्यक्ष पद से दूर हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए वीना का नाम तय हो जाने के बाद भी अशोक कुमारी के नामांकन भरे जाने को पार्टीं नेता पार्टीं के आदेशों की अनदेखी करार दे रहे हैं। अध्यक्ष पद पर वीना कुमारी के पक्ष में वार्ड दो से पार्षद गुरदेव सिंह, वार्ड तीन से पार्षद व्यासा देवी, वार्ड चार से पार्षद रविकांत, वार्ड सात से पार्षद अमरावती मतदान किया, जबकि अशोक कुमारी के पक्ष में भाजपा के वार्ड पांच के पार्षद निर्मला देवी, वार्ड आठ से भजन सिंह मान, वार्ड नौ से अंजना चब्बा ने मत दिया। उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेसी पार्षद गुरदेव सिंह के खिलाफ किसी के भी नामांकन न भरे जाने के चलते गुरदेव निर्विरोध उपाध्यक्ष बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed