फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Police will make people aware to prevent accidents: Amit Yadav

हादसों की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करेगी पुलिस : अमित यादव

Thu, 22 May 2025 07:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 07:33 PM IST
विज्ञापन
Police will make people aware to prevent accidents: Amit Yadav
कहा- नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे जागरूक करेगी। एक साल तक हर माह एक अभियान चलाया जाएगा। एक से 15 तारीख तक लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके बाद नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने वीरवार को ऊना में पत्रकार वार्ता में कहा कि ऊना में लगातार सड़क हादसे बढ़ रहे है। अनमोल जिंदगियां मौत का ग्रास बन रही हैं। नियमों की पालना न होने से सड़क हादसे हो रहे हैं। अकसर देखा जाता है कि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट नहीं पहन रहे हैं। लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोग खुद ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी नियमों को एक साथ लागू नहीं किया जाएगा। हर नियम को लेकर हर माह एक अभियान चलाया जाएगा। माह के पहले 15 दिन लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके बाद अगले 15 दिन पुलिस प्रशासन अपनी कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस का मकसद चालान काट आय एकत्रित करना नहीं है बल्कि लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करना है। ऊना शहर में लगातार ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ रही है। इसका कारण अतिक्रमण भी माना जा रहा है। ऊना की फोरलेन सड़कें डबल लेन सड़कों में तबदील होकर रह गई हैं। दुकानों पर सामान खरीदने आने वाले लोग सड़क पर अपने वाहन पार्क कर सामान खरीद रहे हैं। इससे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जल्द लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान का शुभारंभ होगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान में सभी अपना सहयोग दें। इस अवसर पर डीएसपी अजय ठाकुर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed