फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   police

सड़क किनारे खड़े वाहन से दुर्घटना पर नपेंगे एसएचओ

Wed, 05 Feb 2020 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
police
ऊना। सड़क किनारे खड़े वाहन से दुर्घटना पर हुई तो क्षेत्र के थाना/चौकी प्रभारी पर कार्रवाई होगी। अंबोटा में खड़े टिपर से बाइक टकराने से युवक की मौत के बाद एसपी ने दिवाकर शर्मा ने ये दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को सड़कों पर अनाधिकृत तरीके से पार्क किए जाने वाले वाहनों को हटाने के एसपी ने निर्देश जारी किए हैं। अंबोटा में हुए हादसे से सबक लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने सख्त रुख अपनाते हुए ये निर्देश जारी किए हैं। एसपी ने जारी किए गए निर्देश में थाना प्रभारियों को अगर किसी कारण वश वाहन को सड़क से हटाना संभव न हो तो गाड़ी के आगे और पीछे दोनों ओर रिफलेक्टर सहित बैरिकेड्स लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अंबोटा में सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई थी। इसके बाद सड़क से टिपर न हटाने को लेकर एसपी ने तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित किया था। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि जिला के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सड़क पर अनाधिकृत तरीके से पार्क किए वाहनों को हटाने के निर्देश जारी किए गए हैं। एसपी ने कहा कि अगर दोबारा से कहीं पर ऐसा हादसा होता है तो उक्त क्षेत्र के थाना/चौकी प्रभारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed