{"_id":"5d9cc08f8ebc3e93cc4408e1","slug":"police-una-news-sml3102563135","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़ोलियां में हुई लूट मामले में पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़ोलियां में हुई लूट मामले में पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते भड़ोलियां गांव में गत दिवस बड़े कारोबारी के घर में घुसकर एक नकाबपोश द्वारा की लूटपाट को हुए 24 घंटे से भी अधिक का समय हो गया है, लेकिन अभी तक ऊना पुलिस के हाथ खाली हैं।
लूटपाट करने वाले शातिर के खिलाफ अभी तक कोई भी सबूत हाथ नहीं लग पाया है। गौरतलब है कि यह डकैती उस वक्त हुई जब घर के भीतर स्थापित कार्यालय में कैशियर कैश गिन रहा था। ऊना के व्यवसायी केडी शर्मा के घर में ही बनाए कार्यालय में रोजाना की तरह कैशियर कैश काउंट कर रहा था। इसी दौरान एक नकाबपोश कार्यालय के पीछे बनी दीवार फांदकर अंदर घुसा और रिवाल्वर की नोक पर कैशियर से कैश छीनने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान कैशियर ने नकाबपोश की रिवॉल्वर पर हाथ डालने की कोशिश की, जिसके बाद नकाबपोश के हाथ सिर्फ 30-35 हजार रुपये कैश ही लग पाया था।
पुलिस के अनुसार शातिर नकाबपोश वारदात को अंजाम देने के बाद पंजाब की ओर भागा था। इसके चलते पुलिस विभाग ने शातिर को पकड़ने के लिए अपने स्तर पर जांच का रही है। पंजाब में भी पुलिस की जांच टीमों को भेजा गया है। सदर थाना प्रभारी दर्शन सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला सहित पंजाब में भी वारदात को लेकर ऊना पुलिस टीमों द्वारा जांच की जा रही है।