फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Police sent photo of deceased woman's appearance to other police stations in Punjab

Una News: पुलिस ने पंजाब और थानों में भेजा मृतक महिला के हुलिये का फोटा

Thu, 20 Feb 2025 07:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
Police sent photo of deceased woman's appearance to other police stations in Punjab
पंजाब की सीमा पर लगे सीसीटीवी की फुटेज से नहीं मिला कोई ठोस सुराग
विज्ञापन

आशा देवी-अंबोटा सड़क की पुलिया के नीचे मिले महिला के शव मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली
बोले- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा मौत के कारणों और समय का पता
संवाद न्यूज एजेंसी
घनारी (ऊना)। आशा देवी-अंबोटा सड़क मार्ग पर मंगलवार को पंजाब की सीमा से सटे जंगल में स्थित एक पुलिया के नीचे एक तीस-पैंतीस वर्षीय अज्ञात महिला का आपत्तिजनक हालत में शव बरामद हुआ था। शव मिलने के दो दिन बाद भी पुलिस को उसकी पहचान करने में निराशा हाथ लगी है। इस घटना ने लोगों में भय और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस के अनुसार शव की स्थिति और स्थान को देखते हुए यह स्पष्ट नहीं है कि महिला की हत्या पुलिया के नीचे की गई थी या कहीं और हत्या कर शव को वहां फेंका गया था। गगरेट पुलिस ने पंजाब और हिमाचल प्रदेश के संबंधित थानों में महिला के हुलिये का फोटो भेजा है, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। जांच अधिकारी आदर्श बरियाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जो मौत के कारणों और समय के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेगी। इसके अलावा, पंजाब की सीमा पर लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने शव मिलने वाली जगह का डंप डाटा भी एकत्र किया है, ताकि संभावित संदिग्धों की पहचान की जा सके। फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद भी ली जा रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों और पंजाब के सीमावर्ती इलाकों के निवासियों से अपील की है कि यदि किसी के पास इस घटना से संबंधित कोई भी जानकारी हो तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना प्रदान करने वाले का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है और उम्मीद है कि जल्द ही कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिलेंगे। इससे पीड़िता की पहचान और अपराधियों की गिरफ्तारी संभव हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed