फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Police remand of accused in minor murder case extended by three days

Una News: नाबालिग हत्याकांड मामले में आरोपी का पुलिस रिमांड तीन दिन बढ़ा

Fri, 29 Dec 2023 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police remand of accused in minor murder case extended by three days
गगरेट (ऊना)। उपमंडल गगरेट के नंगल जरियालां गांव की नाबालिग लड़की के अपहरण के बाद हत्या के मामले में गगरेट पुलिस ने एक बार फिर से आरोपी का पुलिस रिमांड हासिल किया है। अब तक यही समझा जा रहा था कि आरोपी ने ही वासना की आग में अंधा होकर नाबालिग लड़की की हत्या कर डाली लेकिन पुलिस की निगाहें अभी तक आरएफएसएल रिपोर्ट पर भी टिकी हैं।
विज्ञापन

इस मामले में जांच अधिकारी मान रहे हैं कि पकड़ा गया आरोपी ही कातिल है। इसने शराब के नशे में इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया है। लेकिन पुलिस के आला अधिकारियों को शक है कि हत्या का कोई और भी कारण हो सकता है। यही वजह है कि हत्या के पुख्ता कारणों को जानने के लिए पुलिस ने आरोपी से फिर से पूछताछ करने का निर्णय लिया है। वीरवार को आरोपी का पुलिस रिमांड समाप्त होने पर उसे फिर से न्यायालय में पेश किया गया। यहां से पुलिस ने उसका तीन दिन का और पुलिस रिमांड हासिल किया है। डीएसपी डॉ. वसुधा सूद का कहना है कि आरोपी से गहन पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed