फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Police raids suspicious places in Gaggi murder case

Una News: गग्गी हत्या मामले में संदिग्ध स्थानों पर पुलिस की दबिश

Wed, 06 Aug 2025 07:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
Police raids suspicious places in Gaggi murder case
फोलोअप
विज्ञापन

बड़े सुराग की तलाश में पंजाब के कुछ इलाकों को पुलिस ने खंगाला

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। ऊना जिला के ख्वाजा बसाल क्षेत्र में 27 जुलाई की दोपहर करीब एक बजे अरनियाला निवासी राकेश उर्फ गग्गी की हत्या के मामले में पुलिस जांच तेज़ कर चुकी है। विभिन्न टीमों ने जिले और पड़ोसी राज्य पंजाब में कई संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी है। पुलिस को अभी तक आरोपियों तक पहुंचने के लिए कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। अब तक पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद हुई है। सोमवार को हरोली के बढेड़ा गांव की खड्ड से बाइक के साथ दो हेलमेट भी बरामद किए गए। हालांकि, बाइक पर नंबर प्लेट नहीं है और चेसिस नंबर की जांच से पता चला है कि बाइक चोरी की थी। वारदात के बाद आरोपी किस रास्ते से और किस वाहन में भागे, इसका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस टीमें पंजाब जाने वाले सभी रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। उल्लेखनीय है कि इस हत्या को दस दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक पुलिस को कोई निर्णायक सफलता नहीं मिली है। हत्या के बाद से गग्गी का मोबाइल फोन भी लापता है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि टीम को कुछ महत्वपूर्ण सुरागों की तलाश है और सभी कोणों से जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद है।

जांच के लिए एसआईटी का गठन


एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है, जिसमें पांच टीमें शामिल हैं। करीब 30 पुलिस अधिकारी इस हत्याकांड की हर बारीकी से जांच कर रहे हैं। अभी फोरेंसिक रिपोर्ट आना बाकी है, जिससे मामले को सुलझाने में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed