फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Police patrol will increase, blockade will happen from 11 PM to 3 Am, Outpost in-charge will hold meeting with panchayat heads, Una police will increase surveillance with public cooperation: ASP

रात को बढ़ेगी गश्त, 11 से तीन होगी नाकाबंदी

Wed, 15 Sep 2021 11:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Police patrol will increase, blockade will happen from 11 PM to 3 Am, Outpost in-charge will hold meeting with panchayat heads, Una police will increase surveillance with public cooperation: ASP
ऊना। जिले में बढ़ती चोरियों के बाद ऊना जिला पुलिस हरकत में आ गई है। जिले में अब रात को गश्त बढ़ाई जाएगी। रात को 11 से तीन बजे तक नाकाबंदी होगी। जिसमें वाहनों की चेकिंग के अलावा संदिग्धों पर भी नजर रखी जाएगी। हालांकि यह कार्य वर्तमान में भी हो रहा है लेकिन इस कार्य को और गंभीरता के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में बुधवार को पुलिस थाना सदर में एएसपी प्रवीण धीमान ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में पुलिस थाना सदर क्षेत्र के तहत पेट्रोलिंग समेत अन्य गतिविधियों को सख्ती व गंभीरता के साथ करने के निर्देश एएसपी ने दिए। मुख्य तौर पर रात को होने वाली चोरियों को रोकने के लिए रणनीति बनाई गई। पुलिस थाना सदर के तहत रात्रि के दौरान गश्त बढ़ाने, 11 बजे से तीन बजे तक नाकाबंदी कर संदिग्धों पर निगरानी रखने के लिए कहा गया। इलाके के पंचायत प्रतिनिधियों से भी बैठक कर संपर्क बढ़ाया जाएगा। पंचायत प्रधानों के साथ चौकी व थाना प्रभारी बैठकें करेंगे और अपने नेटवर्क को मजबूत करेंगे। जनता के सहयोग से ही पुलिस अपना नेटवर्क बढ़ाएगी। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए सख्ती के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने रात्रि के दौरान घूम रहे संदिग्ध लोगों की जानकारी पुलिस को देने का आग्रह जनता से किया है। बता दें कि ऊना सदर पुलिस थाना के तहत मजारा में सोमवार रात को दो घरों से चोरी हो गई थी। शातिर नकदी व आभूषण ले गए। इसी थाना के तहत अपर बसाल में भी एक घर से शातिर रविवार रात को नकदी व आभूषण चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed