{"_id":"67f92650587017bbbb057af9","slug":"police-clamp-down-on-mining-jcb-machine-and-tipper-seized-in-lalli-una-news-c-93-1-una1002-151096-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: खनन पर पुलिस का शिकंजा, ललड़ी में जेसीबी मशीन और टिपर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: खनन पर पुलिस का शिकंजा, ललड़ी में जेसीबी मशीन और टिपर जब्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
टाहलीवाल (ऊना)। थाना टाहलीवाल क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दो वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई वीरवार देर रात लगभग 12:30 बजे ललड़ी-नंगल खुर्द क्षेत्र में स्वां नदी के पास की गई। कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी रिंकू सूर्यवंशी ने किया। इसमें एचसी इकबाल सिंह, कांस्टेबल अंकुश कुमार और कांस्टेबल मनीष भी शामिल थे। मौके पर एक जेसीबी और एक टिपर अवैध खनन करते हुए पाए गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर उन्हें जब्त कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में खनन अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में खनन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इस तरह की कार्रवाई से अवैध खनन पर लगाम लगेगी।