{"_id":"5f6370d38ebc3ef476619a31","slug":"police-caught-two-bulls-from-pickup-una-news-sml345377886","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पिकअप गाड़ी से पकड़े दो बैल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पिकअप गाड़ी से पकड़े दो बैल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाणा (ऊना)। पुलिस ने बुधवार देर रात बंगाणा बाजार में बुधवार की देररात में नाकेबंदी के दौरान पिकअप में लादकर ले जा रहे दो बैल पकड़े हैं। बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने गाड़ी में सवार लोगों से बैलों के बारे में पूछताछ की तो वह कोई संतोष जनक उत्तर न दे पाए। पुलिस ने गाड़ी में सवार दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बंगाणा बाजार में रात को करीब 10:55 बजे के करीब पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान बडसर की ओर से आ रहे एक महिंद्रा पिकअप को रोककर जांच किया तो गाड़ी के अंदर दो बैल रस्सी से बंधे हुए थे। आरोपियो की पहचान पिकअप चालक महिंद्र सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी गांव नैहरियां बग्गा वरोट थाना अंब ऊना एवं उसके साथ बैठे व्यक्ति गुल्जार मुहम्मद पुत्र दिदार अली निवासी गांव गंगोटी तहसील अंब, ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गाड़ी को कब्जे में ले लिया।
इसके अलावा आरोपियों पर 428 आईपीसी व पशु अधिनियम 1960 के तहत केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। गौर हो कि कुछ दिनों पहले खुरवाई से डेढ़ किमी की दूरी पर अज्ञात लोगों ने पांच बैलों को पहाड़ी से गिराया था। इस मामले में चार बैलों की मौके पर ही मौत हो गई थी। उधर, थाना प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।