फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Police busy in investigating call details in threat case to MLA

Una News: विधायक को धमकी मामले में कॉल डिटेल खंगालने में जुटी पुलिस

Sat, 12 Jul 2025 07:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
Police busy in investigating call details in threat case to MLA
मामले में गुरपतवंत सिंह पन्नू के विरुद्ध गगरेट पुलिस थाना में दर्ज है मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। विधायक राकेश कालिया को खालिस्तान समर्थक एवं स्वयंभू संगठन सिख फाॅर जस्टिस के सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से धमकी देने के मामले में पुलिस कॉल डिटेल खंगालने में जुट गई है। पता लगाया जा रहा कि फोन किस स्थान से आया। राकेश कालिया को पहले भी इस प्रकार के फोन आ चुके हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार धमकी का सारा मामला फोन कॉल पर आधारित है। ऐसे मामलों की तह तक पहुंचने में कुछ समय लग सकता है। वहीं, साइबर अपराध शाखा का भी इसमें सहयोग लिया जा रहा, ताकि यह जल्द पता लगाया जा सके कि धमकी कहां से आई।
विज्ञापन

ध्यान रहे कि गुरपतवंत सिंह पन्नू के नाम से आए इस धमकी भरे फोन में कहा गया कि अगर हिमाचल में इस बार तिरंगा झंडा फहराया तो मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू संग खत्म कर दिया जाएगा और हिमाचल को खालिस्तान बना दिया जाएगा। इससे पहले भी विधायक राकेश कालिया को गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी भरी काॅल आ चुकी है। पुलिस थाना अंब में मामला दर्ज है। सोशल मीडिया पर भी असामाजिक तत्व राकेश कालिया को जानी नुकसान पहुंचाने की धमकियां दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि पुलिस इस मामले को सुलझाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। कहा कि कुछ सबूत हाथ लगे हैं। इसमें विशेषज्ञों की मदद ली जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed