फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Police are clueless in the case of mosque thefts in Panjoa and Dhargujran.

Una News: पंजोआ और धारगुजरां में मस्जिद चोरी मामले में पुलिस के हाथ खाली

Tue, 10 Feb 2026 04:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
Police are clueless in the case of mosque thefts in Panjoa and Dhargujran.
चार दिन पहले एक ही रात में हुईं दो चोरी की दो वारदातें, क्षेत्र में भय का माहौल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के पंजोआ लडोली और त्याई पंचायत के गांव धारगुजरां में हुई दो चोरी की घटनाओं ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। इन घटनाओं के चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग पाए हैं। अज्ञात चोरों ने एक ही रात में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार चोरों ने पंजोआ गांव की मस्जिद में मौलवी की गैरहाजिरी का फायदा उठाया और दानपात्र (गल्ला) को तोड़कर उसमें रखी नकदी चुरा ली। दूसरी घटना में त्याई पंचायत के गांव धारगुजरां की मस्जिद से गैस सिलिंडर चोरी किया गया।
विज्ञापन

पंजोआ मस्जिद कमेटी के प्रधान अमजद खान ने बताया कि रविवार सुबह नमाज अदा करने पहुंचे लोगों को मस्जिद में गल्ला टूटा हुआ मिला। इसके बाद तुरंत थाना अंब में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई गई। हालांकि, शिकायत के बावजूद अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजोआ लडोली पंचायत के पूर्व प्रधान, बलविंदर सिंह बिल्ला ने बताया कि अंब क्षेत्र में हाल के दिनों में चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई है, जिससे गांववासियों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की और कहा कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति गांव में दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए।

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने कहा कि पुलिस को शिकायत मिल चुकी है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की छानबीन की जा रही है और संदिग्धों पर निगाह रखी जा रही है। डीएसपी ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed