फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   PNB employee cheated for Rs 2.25 lakh

Una News: पीएनबी बैंक कर्मी से सवा दो लाख की हुई धोखाधड़ी

Mon, 01 Apr 2024 05:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 01 Apr 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
PNB employee cheated for Rs 2.25 lakh
पुलिस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 420 का मुकदमा दर्ज करके जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पीएनबी बैंक का कर्मी सवा दो लाख रुपये की धोखाधड़ी का शिकार हुआ है। इस संदर्भ में मामला आईपीसी की धारा 420के तहत थाना सदर ऊना में दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई तेज कर दी है।
शिकायतकर्ता अक्षय कुमार पुत्र संतोष कुमार गांव अंबेहड़ा रामकिशन डाकघर अंबेहड़ा धीरज तहसील बंगाणा ने बताया कि वह पीएनबी बैंक में कार्यरत है। किसी अनजान व्यक्ति ने उसके साथ 2,26,000 रुपये की धोखाधड़ी की है। उन्होंने बताया कि उनके तीन अलग-अलग खातों से किसी व्यक्ति ने ऑनलाइन फ्रॉड करके पैसे निकाल लिए। उन्होंने बताया कि 29 मार्च को उनके फोन पर एक लिंक आया, जिसे ओपन किया, तो फोन नंबर 78765-61728 पर ओटीपी आने शुरू हो गए और जैसे ही खाते को चेक किया तो पता चला कि खातों से कुल राशि 2,26,000 रूपये निकल गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपी व्यक्ति के खिलाफ बैंक पीएनबी से शिकायत साइबर सैल को कर दी गई है। उधर, एसपी ऊना राकेश सिंह का कहना है कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जांच जारी है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि किसी भी तरह के संदेश को अपने मोबाइल लिंक पर ओपन न करें। कोई भी बैंक संबंधित जानकारी राष्ट्रीयकृत बैंक ऑनलाइन नहीं मांगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed