फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   PMEGP gives new impetus to employment in Una, 62 units approved in two years

Una News: पीएमईजीपी से ऊना में रोजगार को नई उड़ान, दो वर्षों में 62 इकाइयों को मंजूरी

Sat, 04 Apr 2026 07:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 04 Apr 2026 07:59 AM IST
विज्ञापन
PMEGP gives new impetus to employment in Una, 62 units approved in two years
ऊना। छोटे उद्योगों को मजबूती देने के साथ ही ऊना में स्थानीय अर्थव्यवस्था को नया सहारा मिल रहा है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत बढ़ती इकाइयों ने न सिर्फ युवाओं के लिए स्वरोजगार के रास्ते खोले हैं बल्कि जिले में आर्थिक गतिविधियों को भी रफ्तार दी है। बीते दो वर्षों में कुल 62 छोटे उद्योगों को मंजूरी दी गई है। जिससे जिले में रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं और युवाओं का झुकाव नौकरी के बजाय अपने व्यवसाय की ओर बढ़ा है। इस योजना के तहत उद्योग विभाग ने वित्त वर्ष 2024 में 22 इकाइयों और वित्त वर्ष 2026 के दौरान 40 इकाइयों को मंजूरी दी है। इन इकाइयों में युवाओं ने सबसे अधिक सेवा के क्षेत्र से कार्य को चुना है।
विज्ञापन


पीएमईजीपी के तहत ऊना जिला के युवाओं ने सेवा के क्षेत्र में सबसे अधिक इकाइयां लगाई हैं। वित्त वर्ष 2025 में 22 इकाइयों को स्वीकृति मिली थी। इनमें 13 उत्पादन और 9 सेवा क्षेत्र से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल रहे। वित्त वर्ष 2026 में योजना के प्रति उत्साह और बढ़ा और 40 इकाइयों को मंजूरी मिली। इनमें 11 उत्पादन और 29 सेवा क्षेत्र से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। सेवा क्षेत्र में शटरिंग, कंस्ट्रक्शन, ऑटोमोबाइल वर्कशॉप, सैलून, जिम, बेकरी, डीजे-साउंड सिस्टम, लांड्री और रेंटल सेवाओं, ट्रांसपोर्ट सेवाएं, ऑटोमोबाइल रिपेयर, ब्यूटी वेलनेस, कंस्ट्रक्शन कार्य, जिम व स्पोर्ट्स गतिविधियां, मीडिया और आईटी सेवा के कार्यों में युवाओं ने अधिक रुचि दिखाई। उत्पादन के क्षेत्र में सीमेंट ब्लॉक, फर्नीचर, स्टील उत्पाद, फूड प्रोसेसिंग और फुटवियर निर्माण जैसी इकाइयों को बढ़ावा मिला।
विज्ञापन



विभाग रखता है नजर
युवाओं द्वारा लगाई जा रही इन इकाइयों पर उद्योग विभाग नजर रखता है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा युवाओं को विनिर्माण परियोजनाओं के लिए 50 लाख रुपये और सेवा परियोजनाओं के लिए 20 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 15 प्रतिशत से 35 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है। ऐसेे में कोई इस कार्यक्रम के तहत धन का दुरुपयोग न हो, उद्योग विभाग समय समय पर औचक निरीक्षण करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





पीएमईजीपी के तहत बीते दो वर्षों के दौरान जिला में 62 इकाइयों को मंजूरी दी गई है।
-अंशुल धीमान, संयुक्त निदेशक उद्योग विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed