{"_id":"6a59282956a05e2bba041500","slug":"pm-to-virtually-inaugurate-the-amrit-bharat-amb-andaura-railway-station-today-una-news-c-93-1-una1002-198831-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पीएम आज करेंगे अमृत भारत रेलवे स्टेशन अंब-अंदौरा का वर्चुअल उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पीएम आज करेंगे अमृत भारत रेलवे स्टेशन अंब-अंदौरा का वर्चुअल उद्घाटन
Fri, 17 Jul 2026 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब/बड़ूही (ऊना)। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित किए गए अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन 17 जुलाई को दोपहर 3 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से करेंगे। इस अवसर पर रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित समारोह में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर रेलवे प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन का व्यापक आधुनिकीकरण किया गया है। परिसर को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और यात्री-अनुकूल बनाया गया है, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाओं के साथ रेल यात्रा का अनुभव मिल सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित विभिन्न रेलवे स्टेशनों का एक साथ वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इसी श्रृंखला में हिमाचल प्रदेश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में शामिल अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन भी राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा।