फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Plot registration was cancelled, so how was the industry running?

Una News: रद्द था प्लॉट का पंजीकरण तो कैसे चल रहा था उद्योग

Tue, 16 Apr 2024 02:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 16 Apr 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Plot registration was cancelled, so how was the industry running?
मैहतपुर में आगजनी की घटना ने खड़े किए कई सवाल
विज्ञापन

पंजीकरण रद्द होने पर भी कब्जा नहीं ले पाया उद्योग विभाग
पांच साल पहले भी इसी उद्योग में हुई थी आगजनी की घटना
एसडी शर्मा
मैहतपुर (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर में रविवार मध्यरात्रि को एक उद्योग में अचानक भड़की आग ने जिला प्रशासन के प्रति अनेक सवाल भी सुलगा दिए हैं। उद्योग में लगी आग तो अब ठंडी हो चुकी है, लेकिन आगजनी के बाद सुलगे अनेक सवालों की ज्वाला अभी भी धधक रही है।
सूत्रों के हवाले से पता चला है कि औद्योगिक क्षेत्र के जिस प्लॉट को कबाड़ के गोदाम के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था, उस प्लॉट का पंजीकरण उद्योग विभाग ने रद्द कर रखा था। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि प्लॉट का पंजीकरण रद्द होने के बावजूद उक्त प्लॉट को कबाड़ के गोदाम के तौर पर इस्तेमाल करने की अनुमति आखिर किसने दे रखी थी। उक्त प्लाट का पंजीकरण रद्द हुए तकरीबन छह महीने हो चुके थे। ऐसे में बिजली कनेक्शन तथा पेयजल कनेक्शन किसकी अनुमति से चल रहे थे। लोहे के कबाड़ तथा विभिन्न प्रकार के प्लास्टिक के सामान को काटकर उसका दाना तैयार करने की प्रक्रिया से जो प्रदूषण फैलता है, उसे रोकने के लिए प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने आज तक क्यों कोई कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन

पांच साल पूर्व इसी प्लॉट में हुई आगजनी की घटना के बावजूद भी जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के आला अफसरों ने उस घटना से कोई सबक क्यों नहीं लिया। अगर लिया तो उक्त प्लॉट के मालिक के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ सियासी दलों के नेता भी कम जिम्मेवार नहीं, जो इस तरह के कार्य पर नकेल कसने की बजाय चंद वोटों के लालच में आम जनता को मुश्किल में डालने से बाज नहीं आते। सोमवार को समूचे क्षेत्र तथा मुख्य बाजार में लोगों को शुद्ध ऑक्सीजन मिलने के स्थान पर जली हुई प्लास्टिक से उत्पन्न हुई कार्बन मोनोऑक्साइड ही नसीब हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता देंं कि आगजनी की घटना को रोकने के लिए उक्त कबाड़ गोदाम में किसी प्रकार का कोई बंदोबस्त नहीं पाया गया। हालांकि सीसीटीवी कैमरे तो लगाए गए हैं, परंतु फायर सेफ्टी के लिए कोई प्रबंध नहीं थे।

प्लॉट का पंजीकरण कैंसिल है, कब्जा लेने की पक्रिया लंबी : अंशुल धीमान
इस मामले में उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान ने बताया कि छह माह पूर्व उक्त प्लॉट का पंजीकरण कैंसिल किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्लॉट का कब्जा लेने की प्रक्रिया काफी लंबी है, जिस कारण कब्जा नहीं लिया जा सका है।
सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed