{"_id":"68aef189e84347647e02d9df","slug":"place-selected-for-trauma-center-in-bangana-una-news-c-93-1-ssml1047-163583-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बंगाणा में ट्रॉमा सेंटर के लिए जगह चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बंगाणा में ट्रॉमा सेंटर के लिए जगह चयनित
विज्ञापन
आपातकाल में मरीज को नहीं किया जाएगा ऊना अन्य अस्पतालों के लिए रेफर
क्षेत्र की दूरदराज की पंचायतों के लिए वरदान साबित होगा सेंटर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला मुख्यालय के बाद अब नागरिक अस्पताल बंगाणा के समीप क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाने के लिए नागरिक अस्पताल के समीप ही भूमि चयनित की है। इसे अब मंजूरी के लिए अस्पताल प्रबंधन ने विभाग को भेज दिया है। इस प्रक्रिया के पूरा होते ही डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस ब्लॉक के शुरू होने से आपातकाल में गंभीर मरीजों को रेफर करने से छुटकारा मिलेगा।
उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की हजारों की आबादी को क्रिटिकल केयर ब्लॉक की सुविधा देने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने कदमताल शुरू कर दी है। इससे आपातकाल में आने वाले मरीजों का उपचार क्रिटिकल केयर ब्लॉक में ही होगा। इस ब्लॉक में विभिन्न उपकरण भी स्थापित किए जाएंगे। वर्तमान में आपातकाल व गंभीर हालत में आने वाले मरीजों प्राथमिक उपचार देकर ही क्षेत्रीय अस्पताल के लिए ही रेफर कर दिया जाता है।
इसके अलावा केवल माइनर ओटी की सुविधा ही मरीजाें को मिल पाती है। ऐसे में अगर क्षेत्र में कोई बड़ा हादसा हो जाए तो घायलों को ऊना रेफर के अलावा कोई चारा नहीं बचता है। क्रिटिकल केयर ब्लाॅक के शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस ब्लॉक में हाई फ्लो ऑक्सीजन की सुविधा भी होगी। ब्लॉक में ऑपरेशन थियेटर, अल्ट्रासाउंड, ऑर्थो विंग, सर्जरी विंग सहित अन्य सुविधाएं 24 घंटे मुहैया करवाई जाएंगी। बता दें कि बंगाणा अस्पताल पर क्षेत्र की करीब 40 पंचायतों के स्वास्थ्य का जिम्मा है। इसमें कई गांव दूर दराज व गोबिंद सागर झील के साथ लगते गई गांव भी शामिल हैं।
विज्ञापन
कोट्स
नागरिक अस्पताल बंगाणा के समीप क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अस्पताल के समीप ही विभाग की खाली भूमि है जहां पर ब्लॉक बनाने के लिए जगह देखी गई है। दस्तावेज तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिए हैं। -डॉ. अशोक दरोच, चिकित्सा प्रभारी नागरिक अस्पताल बंगाणा