{"_id":"68e7a3c98af424817d027c31","slug":"pirthipurs-suryansh-second-at-state-level-in-safe-construction-competition-una-news-c-93-1-una1002-168315-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सुरक्षित निर्माण प्रतियोगिता में पिरथीपुर का सूर्यांश राज्य स्तर पर द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सुरक्षित निर्माण प्रतियोगिता में पिरथीपुर का सूर्यांश राज्य स्तर पर द्वितीय
विज्ञापन
विद्यालय पहुंचने पर सूर्यांश का फूल मालाओं से किया सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पिरथीपुर के मेधावी छात्र सूर्यांश ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लग्न के बल पर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय पहुंचने पर सूर्यांश का फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय परिवार, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने गर्मजोशी से उसका अभिनंदन किया। सूर्यांश ने जिलास्तरीय सुरक्षित निर्माण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 2025 में भाग लिया। यह प्रतियोगिता सीएसएलसी म्यूजियम आनंदपुर शोधी शिमला में 8 अक्तूबर को आयोजित हुई। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से कुल 22 मॉडल प्रदर्शित किए गए, जिनमें सूर्यांश का मॉडल द्वितीय स्थान पर रहा। अब सूर्यांश का यह मॉडल हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय सुरक्षित निर्माण प्रदर्शनी में 14 अक्तूबर को रिज मैदान शिमला में प्रदर्शित किया जाएगा। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सूर्यांश को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से 14 अक्तूबर को गेयटी थियेटर शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। सूर्यांश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और अध्यापकों को दिया है। उनकी माता अंजना कुमारी पिरथीपुर विद्यालय में टीजीटी (मेडिकल) हैं, जबकि उनके पिता राकेश कुमार जोह स्कूल में प्रवक्ता (अंग्रेजी) के पद पर कार्यरत हैं।