फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   pipeline puts in road, una news

सड़क पर ही डाल दी जल शक्ति विभाग ने पाइपलाइन

Fri, 09 Jul 2021 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
pipeline puts in road, una news
दुलैहड़ (ऊना)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत दुलैहड़ में शहीद स्मारक के पास जलशक्ति विभाग ने सड़क पर ही पीने के पानी की पाइपलाइन डाल दी है। पाइपलाइन पर बजरी डालने से सड़क पर तीखा स्पीड ब्रेकर बन गया है। इससे वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। हालांकि इस संबंध में स्थानीय बीडीसी रमा रानी ने भी पत्र लिख कर जलशक्ति विभाग दुलैहड़ के कनिष्ठ अभियंता को अवगत करवाया है और शीघ्र इस समस्या का समाधान करने को कहा है। स्थानीय लोगों किरण बाला, अमन, संतोष कुमार, विनय कुमार, मंजीत सिंह, नंद किशोर, अमन शर्मा, परमजीत सिंह, मोहन लाल और बिल्लू ने शीघ्र इस स्पीड ब्रेकरनुमा बजरी को सड़क से हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग या तो इस पाइपलाइन को सड़क के नीचे से गुजार सकते हैं अन्यथा सड़क से स्पीड ब्रेकर का उचित निपटारा करें। वहीं, जल शक्ति विभाग के टाहलीवाल के एसडीओ देसराज पाठक ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई भी जानकारी नहीं है। इस संबंध में मौके पर जाकर लोगों की समस्या का मुयाअना करेंगे। इसके बाद ही समाधान के लिए कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed