फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Piles of dirt on Gagret-Hoshiarpur road side

Una News: गगरेट-होशियारपुर सड़क किनारे गंदगी के अंबार

Mon, 25 Nov 2024 07:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
Piles of dirt on Gagret-Hoshiarpur road side
हरे भरे जंगल के पास खुले में फेंका जा रहा नगर का कूड़ा
विज्ञापन


बदबू के बीच आवाजाही कर रहे वाहन चालक

संवाद न्यूज एजेंसी

मुबारिकपुर (ऊना)। गगरेट-होशियारपुर मुख्य सड़क के साथ जंगल से सटे क्षेत्र में वर्षों से फेंके जा रहे नगर पंचायत के पॉलिथीन युक्त कचरे से बने ढेर से दुर्गंधयुक्त वातावरण बन रहा है। किराये पर लिए गए इस स्थान को नगर पंचायत की ओर से नगर के कचरे को फेंकने के लिए ले रखा है। लेकिन, कचरा प्रबंधन को लेकर नगर प्रशासन की ओर से नगर पंचायत के अस्तित्व में आने के कई साल बाद भी कोई संयंत्र नहीं लगाया है। वर्तमान में मुख्य सड़क के किनारे जिस स्थान पर पॉलिथीन युक्त कचरा फेंका जा रहा, उसके साथ हराभरा जंगल भी सटा हुआ है। खुले स्थान पर फेंके कचरे से उठती दुर्गंध सड़क से गुजरना मुश्किल कर रही है। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों का भी दुर्गंध के साथ जिला में स्वागत हो रहा है। यह व्यवस्था प्रशासन की लापरवाही व उदासीनता की पोल खोलती है। इसके साथ खुले में घूमने वाला पशुधन भी पॉलिथीन युक्त कचरे को खाता दिखाई देता है। इससे कई पशुओं का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। इस कचरे को जलाने के लिए कई बार आग भी लगाई जाती रही है।
पर्यावरण के प्रति संवेदनशील व राहगीरों मनोज, दीप, सोमू, राजेश, मनीष आदि ने कहा कि वन क्षेत्र में पॉलिथीन युक्त कचरा फेंकने से हरी भरी वन संपदा के लिए भविष्य में खतरा पैदा होगा। उन्होंने हैरानी जताई कि नागरिकों से टैक्स वसूलने वाली नगर पंचायत की ओर सेअभी कचरा प्रबंधन को लेकर कूड़ा संयंत्र नहीं लगाया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत की सचिव सुषमा देवी ने कहा कि नगर पंचायत की ओर से किसी की निजी भूमि लेकर कचरा ठिकाने लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कूड़ा ठोस प्रबंधन के लिए संयंत्र लगाने के लिए सरकार से भूमि तो अलाट है लेकिन उस पर पेड़ हैं। इन्हें हटाने की अनुमति वन विभाग की ओर से न दिए जाने के कारण योजना सिरे नहीं चढ़ पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed