{"_id":"6a4d58b155f18693ab063cd9","slug":"pgdca-classes-will-commence-at-haroli-college-starting-this-academic-session-una-news-c-93-1-ssml1048-197804-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हरोली कॉलेज में इसी सत्र से शुरू होगी पीजीडीसीए की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हरोली कॉलेज में इसी सत्र से शुरू होगी पीजीडीसीए की पढ़ाई
Wed, 08 Jul 2026 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला ने प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय, हरोली को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशंस (पीजीडीसीए) पाठ्यक्रम की 30 सीटों के लिए अस्थायी संबद्धता प्रदान कर दी है।
एचपीयू की शैक्षणिक शाखा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार निरीक्षण समिति की अनुशंसाओं के आधार पर महाविद्यालय को यह संबद्धता दी गई है।
हालांकि कॉलेज को निरीक्षण के दौरान बताई गई कमियों को अधिसूचना जारी होने की तिथि से दो माह के भीतर पूरा कर उसकी अनुपालन रिपोर्ट विश्वविद्यालय को सौंपनी होगी। महाविद्यालय में पीजीडीसीए पाठ्यक्रम शुरू होने से हरोली और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय कंप्यूटर शिक्षा के लिए अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
इससे युवाओं को आधुनिक तकनीकी ज्ञान और रोजगारोन्मुखी कौशल प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इस नई उपलब्धि को हरोली क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर साझा किए बयान में कहा कि यह उपलब्धि हरोली को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान देगी।
इसके साथ युवाओं को आधुनिक एवं रोजगारोन्मुखी कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।