फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Petroleum Dealers Association demanded special relief package

Una News: पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने मांगा विशेष राहत पैकेज

Tue, 26 Aug 2025 05:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 26 Aug 2025 05:05 PM IST
विज्ञापन
Petroleum Dealers Association demanded special relief package
बंगाणा (ऊना)। हिमाचल प्रदेश में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने जहां आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया, वहीं व्यापारिक गतिविधियां भी संकट में हैं। हिमाचल पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुकुमार सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार से विशेष राहत पैकेज की मांग की है। प्राकृतिक आपदा के चलते राज्य के कई राजमार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर, स्टोन क्रशर, सेब कारोबार सहित अन्य व्यावसायिक क्षेत्र ठप पड़ गए हैं। इसी बीच पेट्रोलियम डीलर, जो प्रदेश की आपूर्ति शृँखला की रीढ़ माने जाते हैं, अपने परिचालन को सुचारु रखने में गंभीर वित्तीय कठिनाइयों से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की मुख्य मांगें हैं कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष राहत पैकेज दिया जाए। सुकुमार सिंह ने कहा कि डीलरों ने हमेशा प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भी हिमाचल प्रदेश को चलायमान रखने के लिए ईंधन की निर्बाध आपूर्ति की है। इस समय हमें भी अपने परिचालन को बनाए रखने और जनता के साथ खड़े रहने के लिए समय पर सहायता की आवश्यकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed