{"_id":"7c335b6f5170b975ec8902253f575a58","slug":"person-killed-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Wed, 03 Jun 2015 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। स्थानीय पुराना बस अड्डे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शमशेर सिंह निवासी बसाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवार परिजनों को सौंप दिया है। वहीं घटना के बाद से वाहन चालक मौके से फरार चल रहा है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार बुधवार सुबह करीब तीन बजे शमशेर सिंह निवासी बसाल अपने किसी परिजन को ऊना बस स्टैंड छोड़कर बाइक से घर वापस जा रहा था। जैसे ही पुराने बस स्टैंड के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर दे मारी। टक्कर इतनी भयानक थी कि शमशेर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।