फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   People protested against the chemical plant

Una News: केमिकल प्लांट का लोगों ने किया विरोध

Wed, 23 Apr 2025 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
People protested against the chemical plant
संतोषगढ में प्रस्तावित उद्याोग के ​खिलाफ अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर से मिलते हुए।संवा
एडीसी ने उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। संतोषगढ़ एकता मंच ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को एडीसी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मंच ने संतोषगढ़ क्षेत्र में लगने जा रहे केमिकल प्लांट का विरोध किया। सदस्यों ने बताया कि इस प्लांट को लगाने के लिए नगर परिषद से कोई एनओसी जारी नहीं हुआ है। इसके अलावा इस प्लांट को सुविधा पहुंचाने के लिए लोग निर्माण विभाग की तरफ से स्वां नदी पर पुल भी बना दिया गया। साथ ही विद्युत बोर्ड की तरफ से बिजली के खंभे भी लगा दिए गए हैं। सदस्यों ने बताया कि इस प्लांट में सोडियम क्लोराइड तैयार की जाएगी जिसके लिए क्लोरीन गैस की जरूरत होती है। ऐसे में इसी प्रकार का प्लांट पीएसीएल नंगल में भी बनाया जा रहे है लेकिन इससे क्षेत्र के साथ सटे पांच से छह गांव प्रभावित हो रहे हैं। पेयजल पूरी तरह से दूषित हो गया है और जमीन बंजर हो रही है। ऐसे में संतोषगढ़ क्षेत्र में इस प्रकार का केमिकल प्लांट न लगाया जाए ताकि पर्यावरण सुरक्षित रह सके। इस मौके पर इकबाल सिंह, प्रेमलाल चौधरी, गुरपाल कृष्ण, विधि चंद, पंकज, हर्षवर्धन, देवीलाल, संतोष सिंह, चंद्रशेखर, सतीश चड्डा, तनिष्क, रामकुमार सहित अन्य सदस्य मौजूदरहे। इस समस्या पर एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने इसे लेकर उचित कार्रवाई करने का सदस्यों को आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed